World Cup 2023 IND vs NED Highlights: नौ मैचों में जीत के साथ भारत ने खत्म किया लीग स्टेज, कोहली - रोहित के विकेट से यादगार बना मुकाबला

Update:2023-11-12 21:45 IST
Live Updates - Page 4
2023-11-12 12:15 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल का शतक पूरा

आखिरी ओवर डालने बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में केएल राहुल ने छक्के के साथ की लगातार दो छक्के के साथ केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। 62 गेंदो में 100 रन की पारी खेली। 

2023-11-12 12:11 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल शतक के करीब. 49-393/3

49 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर की शुरुआत श्रेयस अय्यर ने लगातार दो छक्के के साथ की। ओवर के पांचवीं गेंद पर भी एक छक्का लगा। इस ओवर में कुल 25 रन मिले। भारत 393 के स्कोर पर पहुंच चुका है। केएल राहुल शतक से 11 रन दूर है। 

2023-11-12 12:07 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: भारत 368 के स्कोर पर

48 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, केएल राहुल के चौके के साथ 8 रन मिले। केएल राहुल 88 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत 368 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 12:01 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: 150 रन की साझेदारी से भारत 350 के पार

47 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 150 रन की साझेदारी भारतीय खिलाड़ियों के बीच पूरी हुई। भारत 350 के पार पहुंच चुका है। इस ओवर में कुल 14 रन की बढ़त मिली। भारत 360 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:54 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी

46 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में श्रेयस अय्यर का शतक पूरा हुआ। 84 गेंदो में 100 रन की पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए है। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का पहला शतक रहा। भारत 346 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:48 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: 45 ओवर में भारत 337 के स्कोर पर

44 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, श्रेयस अय्यर को छक्के और केएल राहुल के छक्के के साथ 18 रन की बढ़त मिली। भारत 330 के स्कोर पर है। श्रेयस अय्यर शतक से सिर्फ 5 रन दूर है। 45 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 337 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:42 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा, 43-312/3

43  वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में पहली गेंद पर केएल राहुल का अर्धशतक पूरा हुआ। 40 गेंदो में 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 85 रन पर पहुंच चुके है। इस ओवर में 8 रन मिले। भारत 312 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:32 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: भारत 300 के पार, 42-304/3

42 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। भारत 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। भारत 304 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:21 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: 41 ओवर में भारत 296 के स्कोर पर, 41-296/3

40 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत श्रेयस अय्यर के छक्के के साथ हुई। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। भारत 284 के स्कोर पर है। 41 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत केएल राहुल के दो चौके के साथ हुई। इस ओवर मे 12 रनम की बढ़त मिली। भारत 296 के स्कोर पर है। 

2023-11-12 11:10 GMT

IND vs NED World Cup Live Update: 39 ओवर में भारत 274 के स्कोर पर, 39-274/3

37  वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में चौके के साथ 6 रन की बढ़त मिली। 38  वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, केएल रोहुल के चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। भारत 274 के स्कोर पर है।

Tags:    

Similar News