Lucknow News: भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया

Lucknow News: भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब जीता है। कप विजेताओं को आज खेल राज्यमंत्री ने पुरस्कार वितरण किया और टीम का हौसला बढ़ाया।

Update: 2023-06-20 14:47 GMT
भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया: Photo- Social Media

Lucknow News: भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब जीता है। कप विजेताओं को आज खेल राज्यमंत्री ने पुरस्कार वितरण किया और टीम का हौसला बढ़ाया। कहा ये यूपी के लिए किसी ऊत्सव से कम नहीं। इस टीम की स्टार खिलाडी है लखनऊ की रहने वाली मुमताज खान। फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी मुमताज ने पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर दिया है। खास तौर से उन्होंने ने अपने माता-पिता का मान बढ़ा दिया है, जो ठेले पर सब्जी बेचकर गुजर बसर करते हैं।

13 वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरूष नेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेताओं को यूपी के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को सम्मान राशि का वितरण किया। इस मौके पर ACS स्पोर्ट नवनीत सहगल और यूपी स्पोर्ट डायरेक्टर आर.पी. सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी यूपी से प्रतिभा कर रहे है- राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा- यूपी में खेलों को लेकर राज्यस्तर से लेकर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी यूपी से प्रतिभा कर रहे है ये उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का पल है, खेलों को लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जा रहा है, इसका खाका तैयार किया जा चुका है, आने वाले समय में इस स्टेडियम में ओलिम्पिक और एशियाई गेम्स का आयोजन होगा।

Tags:    

Similar News