Tokyo Olympics: होलोकास्ट को लेकर मजाक उड़ाने पर उद्घाटन समारोह के निर्देशक केंतारो हुए बर्खास्त

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक गेम होने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-07-22 20:02 IST

टोक्यो आयोजन समिति की बैठक  ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक गेम होने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह के सिर्फ एक दिन पहले समारोह निर्देशक केंतारों कोबायाशी को उनके पद से हटा दिया गया। दरअसल, केंतारों कोबायशी ने अपने कॉमेडी शो में होलोकास्ट विध्वंस का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया।

बता दें कि केंतारों की इस हरकत की जानकारी जब आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो को हुई तो उन्होंने कहा कि, मुझें पता चला है कि केंतारो ने अपने शो में होलोकास्ट का उल्लेख सिर्फ मजाक के संदर्श में किया गया था। उद्घाटन समारोह के एक दिन पहले ही हुई इस असुविधा के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। साल 1998 में केंतारों ने एक कॉमेडी शो में विध्वस को लेकर मजाक उड़ाया था।

गौरतलब है कि कोरोना के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था। लेकिन इस साल टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना वाला है। इस समारोह के एक सप्ताह पहले ही एक संगीतकार को छ्टटी हो गई थी। उसके सहयोगियों ने प्रताड़ित की थी। इस बात की जानकारी वह एक पत्रिका के दी गई इंटरव्यू में दी थी। इस संगीतकार ने समारोह में भाग लेने के लिए संगीत तैयार भी किया था।

हशिमोटो ( फोटो सोशल मीडिया) 


 ये भी दिए अपने पद से इस्तीफा

आपको बता दें कि इस साल टोक्यो ओलंपिक गेम की शुरुआत होने वाली है। इस साल मार्च में टोक्यो ओलंपिक के क्रिएटिव निदेशक हिरोशी सासाकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह देश के मशहूर कलाकार नाओमी वतानाबे के बारे में कुछ आपत्तिजानक टिप्पणी कर दी थी। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी ने महिलाओं के खिलाफ अभद्रजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर बवाल मच गया था। इस घटना के बाद से वह अपने पद से इस्तीफ दिए।

Tags:    

Similar News