Coronvirus in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ी, 194 आए नए मामले

Coronvirus in UP: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच करुणा के मामले इस हफ्ते कुछ बरसे दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले आये हैं।

Update: 2022-06-03 15:57 GMT

Coronvirus in UP (image credit social media)

Coronvirus in UP: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच करुणा के मामले इस हफ्ते कुछ बरसे दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले आये हैं। वहीं दूसरी तरफ वेयर प्लेस में इस समय करुणा के लगभग 937 एक्टिव मामले हैं जिन का इलाज चल रहा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,179 सैम्पल की जांच की गयी। 

प्रदेश में नए कोरोना के मामले

कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,47,47,974 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग तथा अब तक कुल 20,55,816 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 937 एक्टिव मामले है।

अब तक लगी वैक्सीनेशन की डोज

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 जून, 2022 को एक दिन में 4,14,732 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,42,493 तथा दूसरी डोज 13,66,69,542 दी गयी।

कुल इतनी लगी वैक्सीन की डोज

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,02,206 तथा दूसरी डोज 1,09,60,548 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 74,26,860 तथा दूसरी डोज 29,84,357 दी गयी। कल तक 31,65,996 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,81,52,002 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Tags:    

Similar News