Lucknow Top 5 Burger Corner: लखनऊ में ये हैं टॉप फाइव बर्गर कार्नर, एक बार खाएंगे तो बार-बार जायेंगे

Lucknow Top 5 Burger Corner: लखनऊ के मैक्डोनाल्ड्स और सिंह बर्गर के अलावा कई ऐसे लोकल फ़ूड जॉइंट्स भी हैं जो अपने जूसी बर्गर के लिए जाने जाते हैं। तो आइये डालते हैं एक नजर लखनऊ के टॉप फाइव बर्गर कार्नर पर।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-14 02:00 GMT

Lucknow Top 5 Burger Corner (Image: Social Media)

Lucknow Top 5 Burger Corner: आज कल फ़ास्ट फ़ूड का जमाना है। फ़ास्ट फ़ूड में भी कुछ सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले आइटम में से एक है बर्गर। बच्चों को तो यह बहुत पसंद है। कई बार बड़े भी बहुत स्वाद लेकर इसे खाते हैं। कुछ बर्गर तो ऐसे होते हैं जो पूरा एक खाने की ही भरपाई कर देते हैं। बर्गर भी वेज और नॉन वेज दोनों तरह के आते हैं।

लखनऊ खाने पीने के लिए तो वैसे ही बहुत प्रसिद्ध है। अब यहाँ कई ऐसे भी फ़ूड जॉइंट्स हैं जो अपने फ़ास्ट फ़ूड के लिए बहुत फेमस हैं। लखनऊ के मैक्डोनाल्ड्स और सिंह बर्गर के अलावा कई ऐसे लोकल फ़ूड जॉइंट्स भी हैं जो अपने जूसी बर्गर के लिए जाने जाते हैं। तो आइये डालते हैं एक नजर लखनऊ के टॉप फाइव बर्गर कार्नर पर।

मैकडॉनल्ड्स

बर्गर की बात हो और मैकडॉनल्ड्स का नाम ना आये ये संभव ही नहीं है। मैकडॉनल्ड्स एक वैश्विक फास्ट-फूड श्रृंखला है जो अपने बर्गर के लिए जानी जाती है। लखनऊ के अधिकतर मॉल और बड़े बाज़ारों में मैकडॉनल्ड्स की एक शॉप मिलती है है। यहाँ का बिग मैक, चीज़बर्गर, पनीर बर्गर, मैक डबल, फ़िलेट-ओ-फिश, हैमबर्गर, मैक चिकन, डबल चीज़ बर्गर, मैक स्पाइसी आदि बहुत ही फेमस हैं।

बर्गर सिंह

बर्गर सिंह भी एक बहुत प्रसिद्ध फ़ूड जॉइंट है जो फ़ास्ट फ़ूड खास कर बर्गर उपलब्ध करवाता है। इसके भी लखनऊ में कई आउटलेट्स हैं। यहाँ पर आपको कई बार कॉम्बो ऑफर भी मिलता है। यहाँ के बर्गर के नाम बड़े अजीब होते हैं जैसे जूनियर उड़ता पंजाब, वेज यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ पंजाब, और चंकी पनीर पांडेय। इसके अलावा यहाँ आपको वेज स्नैकर, वेज बर्गर, चिकन स्नैकर, चिकन बर्गर के अलावा कई तरह के बर्गर खाने को मिलेंगे। आप इस आउटलेट से घर बैठे स्विग्गी या जोमाटो से आर्डर कर सकते हैं।

विंटेज मशीन

जब आपको अच्छा बर्गर खाने का मन करे तो लखनऊ में विंटेज मशीन जरूर जाएँ। यहाँ के बर्गर बाकी जगहों से बिलकुल अलग होते हैं। वैसे तो यह यह कैफे अपने इटैलियन फ़ूड के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, लेकिन यहाँ का ग्रिल्ड काजुन चिकन, पेरी पेरी कॉटेज और पनीर बर्गर बहुत ही ज्यादा लाजबाबा होते हैं। इसके अलावा यहाँ ब्लैक बर्गर भी मिलता है जो लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। यह आउटलेट गोमती नगर के पत्रकारपुरम में स्थित है।

रोवर्स

यह भी लखनऊ की ऐसी जगह है जहाँ वैसे तो आपको खाने को बहुत कुछ मिलेगा लेकिन यहाँ के बर्गर बहुत ही सहनदार होते हैं। यहाँ जो एक बार बर्गर खा लिया तो वो बार बार जाता है। यहाँ का मटन बर्गर बहुत ही ज्यादा फेमस है। मटन के अलावा यहाँ के चिकन और वेज बर्गर भी बहुत पसंद किये जाते हैं। यह आउटलेट महात्मा गांधी मार्ग, राजभवन कॉलोनी, हजरतगंज में स्थित है।

बर्ग्रिल

बरग्रिल एक लोकप्रिय बर्गर श्रृंखला है। यह आउटलेट स्वादिष्ट बर्गर परोसने के लिए जाना जाता है। यहाँ का पनीर चिकन हाफ पाउंडर और मांसाहारी बर्गर को लोग बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। यहाँ वेज बर्गर में बटर पनीर बर्गर का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। यह फ़ूड जॉइंट 3/346, विनम्र खंड, गोमती नगर में स्थित है।

Tags:    

Similar News