Mumbai Top 5 Markets: मुंबई के इन 5 बाजारों से करें खरीदारी, सस्ते दामों में मिलेंगे एक से बढ़कर एक आइटम्स

Mumbai Famous Top 5 Markets: शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है और अक्सर लोग सस्ते और अच्छे बाजारों का रुख करना पसंद करते हैं। चलिए आज मुंबई के कुछ मार्केट के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-03-11 06:34 GMT

Mumbai Top 5 Market (Photos - Social Media)

Mumbai Famous Top 5 Markets: शॉपिंग करना लड़कियों का फेवरेट काम होता है। कभी अगर मूड स्विंग हो तो वह फटाक से शॉपिंग पर निकल जाती हैं। हालांकि इसके लिए बजट भी बहुत ज्यादा होना चाहिए। अगर आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं है तो आपके लिए हर दिन मार्केट एक ऐसा प्लेस हो सकता है। जहां आप कपड़े आदि खरीद सकती हैं। लेकिन कई बार बजट नहीं रहने के बाद भी वह ऐसे मार्केट की तलाश करती हैं। जहां उन्हें सस्ते और कम रेंज में अच्छी शॉपिंग हो सके। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मुंबई के मशहूर स्ट्रीट शॉपिंग स्पॉट्स के बारे में बताएंगे जहां आपको अवश्य जाना चाहिए।

कोलाबा

आप मुंबई में कोलाबा काजवे जा सकते हैं जो की साउथ में स्थित है। यह एक ऐसी गली है जहां ब्रिटिश समय की पुरानी बिल्डिंग बनी हुई है। यहां पर हमेशा टूरिस्ट आते जाते रहते हैं। इसके अलावा यहां पर बुटीक से लेकर फुटपाथ पर दुकानों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है। यहां आपको कपड़े से लेकर हर तरह के एसेसरीज मिल जाएंगे वह भी बहुत ही कम रेट में।

Colaba Market


हिल रोड

इसके अलावा आप मुंबई में स्थित हिल रोड जा सकते हैं। जो मुंबई वासियों के लिए काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। यह बांद्रा वेस्ट में स्थित है जो की सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुली रहती है। आप यहां पर बांद्रा स्टेशन से पहुंच सकते हैं यहां आपको हर तरह की चीज मिल जाएगी जो कि करीब 150 साल पुराना माना जाता है।

Hill Road Market


क्रॉस फोर्ड मार्केट

सस्ते मार्केट के लिए आप क्रॉसफोर्ड मार्केट भी जा सकते हैं। यह सबसे पुरानी मार्केट की लिस्ट में शामिल है। यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइन के फैशनेबल कपड़े बहुत ही कम रेट में मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर आप किचन और लाइफस्टाइल यानी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से जुड़ी चीज बहुत ही किफायती दाम में खरीद सकते हैं।

Cross Fort Market


लोखंडवाला मार्केट

आप लोखंडवाला मार्केट भी जा सकते हैं क्योंकि यह एक टूरिस्ट स्पॉट भी है। देश विदेश से घूमने के लिए पहुंचने वाले लोग इस मार्केट में जरूर जाते हैं। यहां पर महिला से लेकर पुरुष तक के समान बहुत ही कम रेट में पाए जाते हैं। यहां आपको बेहद स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे।

Lokhandwala Market


चोर बाजार

इसके अलावा आप चोर बाजार जा सकते हैं। यहां आपके घर के इंटीरियर को बेहतरीन लुक देने के लिए एक से एक परफेक्ट सामान मिल जाएंगे। हालांकि, यह सस्ती भी होती है लेकिन यहां की चीज आपको दूसरी जगह नहीं मिल सकती।

Chor Bazaar mumbai


Tags:    

Similar News