OH NO! जीनी है लॉन्ग लाइफ तो करनी होगी नॉनवेज से फाइट

Update: 2018-07-09 10:11 GMT

जयपुर: जीवन को लंबा जीना है तो नॉन वेज की तुलना में वेज को ज्यादा अहमियत देना चाहिए। एक शोध में ये बात सामने आई है कि वेजिटेरियन लोगों की लाइफ नॉन वेजिटेरियन लोगों सो 4 साल अधिक होती है। इस बात की जानकारी अमेरिकी अनुसंधान के द्वारा की गई शोध में सामने आयी है। मायू क्लिनिक शोध के अनुसार जिन लोगों ने अपने जीवन में कम से कम 17 साल तक सब्जियों को प्राथमिकता दी है। उनकी उम्र में 3.6 साल की वृद्धि हो सकती है।

नॉनवेज से डेथ रेट में वृद्धि

कोई भी मटन खासकर जंक फूड मटन को खाने से मृत्यु का खतरा बढ़ता है। शोध के दौरान ये बात सामने आई कि बहुत ज्यादा मटन खाने वाले लोगों में किसी भी कारण से मौत का खतरा अधिक होता है। इस रिसर्च के दौरान 15 लाख से अधिक लोगों के डेटा की समीक्षा के बाद ये निष्कर्ष निकाला गया। शोधकर्ताओं ने पिछले 6 शोध रिपोर्ट का विश्लेषण किया जिसमें ये बात सामने आई है।

WEIGHT LOSS: हर दिन अपनाएंगी ये टिप्स तो बन जाएंगी स्लिम-ट्रिम

शोधकर्ताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन लोगों को मटन चिकन कम खाना चाहिए, उसकी जगह पर साग-सब्जी,फल को अहमियत देना चाहिए। शोध के दौरान ये बात सामने आई है कि मांस के उपयोग से रक्त धमनियों संबंधित रोगों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग कम मात्रा में मटन-चिकन खाते है। उनमें भी मौत का खतरा 25 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

Tags:    

Similar News