सिंगर संजीवनी ने अपने सुरों से सजाई ताज महोत्सव के चौथे दिन की शाम, जीत चुकी हैं रिएलिटी शो

चोरी चोरी जब नजरे मिली और निकम्मा जैसे गानों को अपनी खूबसूरत आवाज दे चुकी गायिका संजीवनी ने ताज महोत्सव के चौथे दिन मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों का जलवा बिखेरा।

Update: 2017-03-22 06:10 GMT

आगरा: 'चोरी-चोरी जब नजरें मिली' और 'निकम्मा' जैसे गानों को अपनी खूबसूरत आवाज दे चुकी गायिका संजीवनी ने ताज महोत्सव के चौथे दिन मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों का जलवा बिखेरा। रात मुक्ताकाशीय मंच और सुबह ताज महल के पार्श्व ग्यारह सीढ़ी में संजीवनी के सुरों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया|

गानों तक सीमित नहीं रहे रिएलिटी शो

-जी न्यूज पर सबसे पहले रियल्टी शो में विनर रह चुकी संजीवनी ने संवाददाता से विशेष बातचीत में कहा की आज रियल्टी शो सिर्फ गानों तक सीमित नही है बल्कि अब वो कमर्शियल हो गए हैं।

-अब शो में कास्ट्यूम चैनल की पसंद के होते हैं।और शो भी इमोशन से जीता जाता है| उनके समय में इतनी भीड़ नहीं

थी।

-प्रोड्यूसर गजेंद्र ने उन्हें खुद फोन कर के कहा था आप अच्छा गाती हो और आप जैसे गायकों के लिए ही यह शो है| मैं गई और कुछ गाने तैयार किए बस जीत गई।

-संजीवनी ने कहा की इस समय जो बच्चों के शोज आ रहे हैं वो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है| संजीवनी के हिसाब से यह चाइल्ड लेबर की तरह है|

-सिर्फ गानेऔर डांस में बच्चो का काम करना सही है| फिर बच्चे इंजीनियर डाक्टर नर्स का काम क्यों नही कर सकते।

-बचपन में दुसरे गानों को बच्चे जल्दे कैच करते हैं|जब यही बाल कलाकार बड़े होते हैं तो इनके पास कोई पहचान नही रहती।

-जनता इन्हें भूल चुकी होती है|एक तरह से उनकी मीडिया डेथ हो जाती है|जब उन्हें

काम की जरुरत होती है तब उनके पास काम नही होता| पैरेंट्स को यह बात समझना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज ...

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो ...

Full View

Similar News