वैक्सीन पहुंची लखनऊ: टीका की पहली खेप रखी जाएगी यहां, बनाये गये 1298 केंद्र

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज लखनऊ पहुंची। इसके बाद अब 16 जनवरी को इसके लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले उसी दिन वैक्सीन को प्रदेश के 8 स्थानों पर स्टोर करके संबंधित सीएचसी पीएचसी में भेजा जायेगा।

Update: 2021-01-12 14:33 GMT

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज लखनऊ पहुंची। इसके बाद अब 16 जनवरी को इसके लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले उसी दिन वैक्सीन को प्रदेश के 8 स्थानों पर स्टोर करके संबंधित सीएचसी पीएचसी में भेजा जायेगा। वैक्सीन स्टाॅक के लिए राजधानी लखनऊ में 1298 केन्द्र बनाये गये हैं।

ये है वैक्सीनेशन का प्लान

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों जैसे पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है उनको वैक्सीन लगायी जायेगी।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: स्वामी विवेकानंद जयंती पर 1000 लोगों को मिली नौकरी, खिल उठे चेहरे



सरकार ने दी ये हिदायत

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये। अपर मुख्य सचिव अमित प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 55 लाख से अधिक टेस्ट किये जा चुके है जिनमें 45 प्रतिशत टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किये गये है। इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट देश में उत्तर प्रदेश के अलावा किसी अन्य प्रदेश में नहीं किये जा रहे है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि केन्द्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही करते हुए, पहले राउन्ड में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी जायेगी।

ये भी पढ़ें: पारस नाथ यादव के जयंती पर जौनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, BJP पर साधा निशाना

श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News