Moradabad: मूंढापांडे में अवैध संपत्ति पर चला योगी सरकार का चाबुक, 35 लाख की संपत्ति कुर्क

Moradabad : मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे इलाके में अवैध रूप से अर्जित 35 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया। रईस नाम के अपराधी अवैध रूप से ये संपत्ति अर्जित की थी।

Report :  Shahnawaz
Update: 2022-11-05 15:15 GMT

मूंढापांडे में अवैध संपत्ति पर कार्रवाई 

Moradabad News : यूपी के मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे इलाके में शनिवार (05 नवंबर 2022) को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर योगी सरकार का डंडा चला। दरअसल, एक अपराधी ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। जिस पर आज कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि, करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

सत्ता में दोबारा आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जिसके मद्देनजर प्रदेश भर में अपराधियों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। अपराधियों को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने की कवायद जारी है। असामाजिक तत्वों पर सरकार की कार्यवाही का असर भी दिखने लगा है। बीजेपी सरकार क्रिमिनल के समूल नाश को अग्रसर है।

35 लाख की संपत्ति कुर्क 

इसी कड़ी में शनिवार को मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां सितमपुर पांडे निवासी रईस के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रईस द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। सीओ हाईवे देश दीपक ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि 'सरकार के आदेश पर पूरे प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आज रईस की संपत्ति कुर्की हुई है।'

आबिद की हुई थी 93.56 लाख की संपत्ति कुर्क

गौरतलब है कि, 3 नवंबर को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में खनन माफिया आबिद की 93.56 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई थी। आबिद की कोठी, प्लॉट, गाड़ियों और बैंक में जमा नकदी को एसडीएम और सीओ की टीम ने जब्त किया था। आबिद 50 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर अफसरों की टीम पर हमला कर डंपर छुड़ाने के आरोप हैं। आबिद को एसटीएफ बरेली ने पीलीभीत से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Tags:    

Similar News