Exclusive: ट्रैक्टर चोर ने साथी की इसलिए कर दी बेरहमी से हत्या, जानकर रह जाएंगे हैरान

एरच थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोर ने अपने साथी की पत्थर पटककर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2020-07-29 05:10 GMT

झांसी: एरच थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोर ने अपने साथी की पत्थर पटककर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। वहीं ललितपुर पुलिस ने इसी गैंग के एक साथी को ट्रैक्टर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक हफ्ते में सामने आए इतने केस, ये देश सबसे आगे

मालूम हो कि एरच थाना क्षेत्र में 6 जुलाई 2020 को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पत्थर पटककर युवक की हत्या की गई थी। बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली। शव की शिनाख्त औरैया निवासी भीम सिंह के रुप में की गई थी। इस मामले में एसओजी टीम प्रभारी शैलेन्द्र सिंह व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। टीम ने अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से हमीरपुर के ग्राम चिकासी निवासी जगभान को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने दोस्त भीम सिंह का कत्ल करने की बात स्वीकार की थी। हालांकि जगभान केवट की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया।

ऐसा दिया था घटना को अंजाम

भीम सिंह और जगभान केवट झांसी से पूंछ पहुंचे। इसके पहले इन लोगों ने झांसी में शराब का सेवन किया था। इसके बाद ट्रैक्टर में सवार होकर पूंछ पहुंचे थे। यहां से जगभान और भीम सिंह एरच की ओर पैदल चल दिए थे जबकि दिनेश ट्रैक्टर लेकर चला गया था। पैदल चलने के बाद भीम सिंह थक गया तो वह आराम करने लगा था। मौका देख जगभान सिंह ने सोते समय भीम सिंह की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दिया था। इसके बाद वह भाग गया था।

चोरी के ट्रैक्टर बेचकर इकट्ठा किया था छह लाख रुपया

जगभान, भीम सिंह और दिनेश खास दोस्त थे। इस गैंग ने बुंदेलखंड से करीब 20 ट्रैक्टर चोरी किए हैं। चोरी के ट्रैक्टरों को गैंग ने मथुरा की मंडी में बेचा था। चोरी का माल बेचने में भीम सिंह ने करीब 6 लाख रुपया इकट्ठा किया था। इन रुपयों को लेकर वह ट्रक खरीदने का प्लान बना लिया था। तभी जगभान की नजर रुपयों पर पड़ गई थी। मौका देख उसने अपने साथी भीम सिंह का कत्ल कर दिया।

भीम की रखैल से जगभान के हो गए थे संबंध

भीम की एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। भीम सिंह ने छह लाख रुपया अपनी रखैल के पास रख दिए थे। इसकी जानकारी जगभान को हुई तो उसने भीम सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उक्त महिला से संबंध बना लिए थे।

लावारिस में हालात में मिला था ट्रैक्टर

ट्रैक्टर चोरी गैंग में भीम सिंह, जगभान केवट और दिनेश कुमार शामिल थे। यह गैंग ललितपुर के महरौनी क्षेत्र से ट्रैक्टर चुराकर झाँसी आए थे। मध्य प्रदेश के पास ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए थे। बाद में एमपी पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को लावारिस में दाखिल कर दिया था। इस सूचना के आधार पर उक्त ट्रैक्टर को झाँसी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।

ये भी पढ़ें:दिग्विजय का PM पर तंज-आज राफेल आ रहा है, चौकीदार जी, अब तो कीमत बता दो

कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली खिलाकर चुराते थे ट्रैक्टर

बताते हैं कि इस गैंग ने मार्च माह में बड़ागांव से एक ट्रैक्टर मय ट्राली समेत सामान लाने के लिए बुक कराया था। चिरगांव के पास गैंग के तीन सदस्यों व ट्रैक्टर चालक ने कोल्ड ड्रिंक पी। चालक की कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चालक बेहोश हो गया। बेहोशी हालात में ट्रैक्टर चालक को चिरगांव के पास उतार दिया और ट्रैक्टर लेकर रफू चक्कर हो गए थे। इस गैंग ने इस तरह की 12 घटनाएं की की है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News