यूपी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक: उत्तिया भट्टाचार्य

यूपी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैंस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख इंडियन सह राज्य स्तरीय समन्वयक,तेल उद्योग, उत्तर प्रदेश उत्तिया भट्टाचार्य ने कोरोना वायरस पर कंट्रोल करने के लिए किए गए 21 दिन के लॉक डाउन के मद्देनजर बुधवार को यह जानकारी दी।

Update: 2020-03-25 13:59 GMT
70 से नीचे आई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम

लखनऊ: यूपी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैंस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख इंडियन सह राज्य स्तरीय समन्वयक,तेल उद्योग, उत्तर प्रदेश उत्तिया भट्टाचार्य ने कोरोना वायरस पर कंट्रोल करने के लिए किए गए 21 दिन के लॉक डाउन के मद्देनजर बुधवार को यह जानकारी दी।

भट्टाचार्य ने बताया है कि सभी पीएसयू तेल कंपनियों निरंतर बनाए रखने और उनकी खुदरा आउटलेट और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति और रसोई गैस सिलेंडर निर्बाध रूप से पहुंचाने में इस कठिन समय के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...70 से नीचे आई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम

पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त स्टॉक सभी खुदरा दुकानों और रसोई गैस सिलेंडर एलपीजी वितरकों के पास सुनिश्चित किया जा रहा है। तेल कंपनियों ने भी उत्तर प्रदेश के संबंधित डीसी से जरूरी पास जारी करने का अनुरोध किया है, प्रदेश में बनी रहे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, प्रदेश के 403 लाख सक्रिय एलपीजी ग्राहकों केे लिए 2178 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और जनता की अन्य ईंधन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए 7128 रिटेल आउटलेट्स है।

32 तेल टर्मिनल और डिपो संचालित

तेल कंपनियों ने राज्य में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने के लिए 32 तेल टर्मिनल और डिपो संचालित किए हुए है और राज्य के हर उपभोक्ता मांग को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में 26 एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र हैं।

उन्होंने बताया कि तेल कंपनियां अपने करीब 27000 डिलेवरी ब्वायज की सहायता से यूपी में रोजाना औसतन 7.9 लाख सिलेंडर आपूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेल आउलेट्स और डिलेवरी ब्वायज की यह पूरी टीम इस परीक्षा की घड़ी में देश के हर नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि डिलीवरी ब्वायज के साथ सहयोग करें जिससे निर्बाघ आपूर्ति बनी रहे।

वाहनचालकों को तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल हुआ इतना महंगा, सरकार ने बढ़ाया टैक्स

Tags:    

Similar News