Agra News: छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा धोखा, पकड़ा दी फर्जी डिग्री, वसूल ली मोटी रकम

Agra News:घटना की जानकारी होने पर सीएमओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल का है।ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।;

Update:2023-04-15 15:18 IST
Agra fake degree case (photo: social media )

Agra News: आगरा में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।फर्जी तरीके से छात्रों का एडमिशन करके फर्जी डिग्री दी जा रही थी। बिना मान्यता ही छात्रों को एडमिशन दिया जा रहा था। कॉलेज प्रशासन छात्रों से फीस के नाम पर मोटी रकम की उगाही कर रहा था। घटना की जानकारी होने पर सीएमओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल का है।ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Also Read

उत्तर प्रदेश के आगरा में फर्जी तरीके से नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज चलाने का मामला सामने आया है। सीएमओ ने खुद कॉलेज निदेशक डी के गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रांस यमुना थाने में सीएमओ की तहरीर पर कॉलेज निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। कालिंदी विहार रोड पर इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल चलाया जा रहा था। छात्रों का एडमिशन लिया जा रहा था और बदले में छात्रों से अच्छी खासी फीस वसूली जा रही थी। इस बात की जानकारी होने पर सचिव उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा। छात्रों के साथ किये जा रहे फर्जीवाड़े की जानकारी दी। पत्र मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया है।

निदेशक और अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने संस्थान के निदेशक डी के गौतम और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आई पी सी की धारा 420, 419 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संस्थान से मिली डिग्री नहीं आ रही थी काम

इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल छात्र छात्राओं को भविष्य के सुनहरे सपने दिखा रहा था। प्रलोभन देकर उनका एडमिशन कर रहा था। लेकिन संस्थान से मिली डिग्री छात्रों के किसी काम नही आ रही थी। ऐसे में बात लखनऊ तक पहुँच गई। जांच हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस टीम सरगर्मी से फर्जीवाड़ा कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो की तलाश में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News