जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को जनता की खून-पसीने की कमाई पर सरकार का डाका करार दिया है। उन्होंने कहा कि...

Update: 2020-07-01 18:34 GMT

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को जनता की खून-पसीने की कमाई पर सरकार का डाका करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, थाने में महिला के सामने किया गंदा काम

खुले आम डकैती डाल रही भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 रुपया था। लेकिन जनता विरोधी भजापा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानी कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: यात्री और मालगाड़ी परिचालन ने स्थापित किये नए कीर्तिमान, इतनी हुई कमाई

मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में और आमजन बेहाल है। मध्यमवर्ग के एक बड़े हिस्से को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। आम जनमानस पर आर्थिक संकट के बदल छाये हुए हैं। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर, प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में आज प्रदेश के हर जिले की तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके तहत जोरदार प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से बढ़े हुए तेल के दाम वापस करने की मांग की गयी। प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने इक्का तांगा खींच कर, कार को खच्चर, भैंसा आदि से खींच कर विरोध किया।

डीजल-पेट्रोल के बढे हुए दाम को लेकर प्रदेश के हर जिले की हर तहसील में यह विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया।

ये भी पढ़ें: सरकार ने इन लोगों को घोषित किया खतरनाक आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी किया लिस्ट

B’day special : देखिये अखिलेश यादव की वो तस्वीरें, जो देशभर में बनी चर्चा का विषय

Tags:    

Similar News