यूपी कांग्रेस मुख्यालय की मुखबिरी करा रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मुखबिरी करायी जा रही है।

Update: 2020-07-02 12:17 GMT

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मुखबिरी करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के लिए मुखबिरी करने वाले लोग आज कांग्रेस कार्यालय की पुलिस और खुफिया एजेंसी से मुखबरी और रेकी करवा रहे हैं। महीने भर से पुलिस गेट पर लगायी गयी, देर रात तक पुलिस हमारे कार्यालय पर क्या करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से से भाजपा सरकार बौखला गयी है, यह डरी हुयी सरकार है। योगी सरकार, फर्जी गिरफ्तारियों से हमें डराना चाहती है पर हम कांग्रेस और राहुल, प्रियंका के सिपाही हैं डरने वाले नहीं, सड़क पर संघर्ष करेंगे ।

ये भी पढ़ें:दिल दहला देने वाली घटनाः मनबढ़ युवक ने किशोरी को जिंदा फूंका, ये था मामला

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को प्रेसवार्ता ने अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी की कड़ी भतर््सना करते हुए गिरफ्तारी को अवैध, अलोकतांत्रिक और अति निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है और फर्जी मुकदमो में उनको फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार दमन का चक्र चला रही है। आये दिन पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी सरकार के निर्देश पर कांग्रेस के सिपाहियों पर फर्जी मुकदमे लाद कर जेल भेजा जा रहा है। पूरे प्रदेश में सरकार के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज का नाम किसी भी एफआईआर और चार्जशीट में नहीं था फिर भी जबरिया देर रात के अंधेरे में उनको उठाया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सैंकड़ो लोगो पर फर्जी मुकदमे लगाये गए है। पार्टी के महासचिव मनोज यादव पर झूठा मुकदमा लगाया गया है जब वो पुलिस की हिरासत में इको गार्डन में थे। पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय पर भी मुकदमा कायम हुआ है जबकि वो उस समय दिल्ली से लखनऊ के रास्ते में थे, जिसकी तस्दीक टोल प्लाजा पर कटी रसीद से होती है, यह मुकदमा कैसे और किसके इशारे पर लिखा गया।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का बड़ा एलान: अब उठाया ये बड़ा कदम, काफी दिनों से हो रही थी मांग

प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार का राजनीतिक द्वेषपूर्ण और कायरता भरा कदम है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से योगी सरकार की बौखलाहट साफ-साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संघर्ष की लम्बी और शानदार परंपरा रही है, लोकतंत्र को बचाने के लिए दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार के खिलाफ अब हम सड़कें गरम करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्रनेता रहे और दलितों-वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की असंवैधानिक गिरफ्तारी योगी आदित्यनाथ की सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News