अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- UP में अंतिम सांस ले रही कानून-व्यवस्था

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अंतिम सांस ले रही है। बेरोजगारी से परेशान और हताश लोग...

Update: 2020-06-24 15:02 GMT
akhilesh yadav

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अंतिम सांस ले रही है। बेरोजगारी से परेशान और हताश लोग आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान ठगा महसूस कर रहे हैं। जनता किससे राहत की उम्मीद करे जब भाजपा सरकार लोगों का खून निचोड़ने में लगी है। कोरोना संकट से तो जिंदगी ऐसे ही बेपटरी हो चली है, ऊपर से सरकार की गलत नीतियों के चलते कामकाज, पढ़ाई, व्यापार के सभी रास्ते अवरूद्ध हैं।

ये भी पढ़ें: द्रविड़ ने सचिन, गावस्कर व विराट सबको पीछे छोड़ा, टेस्ट इतिहास में हासिल किया ये तमगा

भाजपा सरकार से युवाओं को नाउम्मीदी के अलावा और कुछ नहीं मिला...

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से युवाओं को नाउम्मीदी के अलावा और कुछ नहीं मिला। सन् 2017 से सन् 2020 तक एक भी नौकरी में भर्ती नहीं हुई। हर नौकरी भ्रष्टाचार की शिकायतों से भरी रही। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट मीट में अरबों रूपए फूंक कर एक सुई का कारखाना तक नहीं लगवा सकी। फिर भी करोड़ों को नौकरी देने का झूठा प्रचार कर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। सरकार की अदूरदर्शिता और पक्षपातपूर्ण नीतियों के चलते उद्योग चैपट है, खेती बर्बाद है और रोजगार का कही अतापता नहीं।

ये भी पढ़ें: चीन की बड़ी साजिश: यहां कैंप बनाकर सैनिक किए तैनात, भारत को पेट्रोलिंग से रोका

हाल की घटनाओं का दिया हवाला

सपा मुखिया ने हाल की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए बताया आगरा में बेरोजगार जूता कारीगर ने आत्महत्या कर ली। कानपुर में कपड़ा व्यवसायी ने आर्थिक तंगी में गंगा में छलांग लगा ली। प्रयागराज में व्यापारी और मौदहा में एक किसान ने आर्थिक दिक्कतों के चलते फांसी लगा ली। औरैया के दिबियापुर में जिला जज की गाड़ी पर बदमाशों ने हमलाकर दिया। जब न्यायाधीश सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या हाल होगा? उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में पुलिस कर्मी पर दो बदमाशों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। उनकी बाइक तोड़ दी। खून से लथपथ सिपाही अस्पताल पहुंचाए गए। लखीमपुर में सत्ता से संरक्षण प्राप्त सीओ ने अपने ड्राइवर पर पिस्तौल तान दी। सीओ पर कड़ी कार्यवाही के बजाय उसे ट्रैफिक में भेजकर मामला दबा दिया गया।

ये भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: आई फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इतिहास में पहली बार डीजल-पेट्रोल से ज्यादा मंहगा हो गया...

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार को जनसामान्य की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। आज 18वें दिन फिर डीजल में 48 पैसे की वृद्धि होने से इतिहास में पहली बार डीजल-पेट्रोल से ज्यादा मंहगा हो गया है। डीजल का सर्वाधिक उपयोग कृषि में होता है। इसकी मंहगाई का सीधा असर किसान पर पड़ेगा। उसके उत्पाद की लागत कई गुना बढ़ जाएगी। डीजल के दाम बढ़ने से पम्पिंग सेट, ट्रैक्टर आदि के संचालन में बाधा आएगी। परिवहन भी मंहगा हो जाएगा। खाद्य पदार्थ, सब्जी, फल आदि भी और मंहगे हो जाएंगे। जनता का घरेलू बजट बिगड़ जाएगा।

लद्दाख के पत्रकारों से की वार्ता

इसके अलावा अखिलेश ने बुधवार को गलवान घाटी की स्थिति के बारे में लेह-लद्दाख के कुछ पत्रकारों से वार्ता कर जोखम उठा कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय फौज का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय जवानों के साथ सारा देश है। जवानों के साथ किसान भी खड़े हैं। सपा मुखिया ने कहा कि अब भारत को दीर्घकालिक रणनीति बनानी चाहिए। भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है, देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ा घोटाला: 96 लाख की लगाई चपत, तीन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

पूरी दिल्ली में बैंक्वेट हॉल बनेंगे कोरोना सेंटर, हर बेड पर होगी ऑक्सीजन- अरविंद केजरीवाल

Tags:    

Similar News