Amethi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amethi News: मृतका के चार वर्षीय दुधमुंहे बच्चे ने भी अपने पिता पर फांसी पर लटका कर मारने का आरोप लगाया है।

Update: 2023-08-09 16:18 GMT
Dead body of married woman found hanging (Photo-Social Media)

Amethi News: जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां मृतका के भाई ने उसके पति पर लगाया हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का स्वरूप बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं मृतका के चार वर्षीय दुधमुंहे बच्चे ने भी अपने पिता पर फांसी पर लटका कर मारने का आरोप लगाया है।

घटना के बारे में पति ने दी पुलिस को सूचना

जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दुवारा गांव निवासी गिरिराज सिंह की पत्नी पूनम सिंह (29) का बुधवार को शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के पति ने घटना की सूचना मुंशीगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के मायके वालों को इस बारे में बताया। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पूनम ने आत्महत्या नहीं की बल्कि गिरिराज सिंह ने उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए फांसी के फंदे से लटका दिया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पूनम को काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पांच लाख रुपए की मांग लगातार हो रही थी। जिसे पूरा नहीं कर पाने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी। भाई ने कहा कि इसके पूर्व मेरी बहन पूनम ने डायल 112 वा 1076 पर भी कॉल करके शिकायत की थी। पूनम की शादी पांच वर्ष पूर्व गिरिराज सिंह के साथ हुई थी। मृतका की चार वर्षीय बेटी का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची किसी व्यक्ति की गोद में है, पूछे जाने पर वह बता रही है कि मम्मी को पापा ने फांसी पर लटका मार रहे थे। कमरा बंद था मैं खिड़की से देख रही थी। मैने मना किया कि पापा मम्मी को मत मारिए छोड़ दीजिए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मुंशीगंज एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि मृतका के भाई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News