दूषित मानसिकता से कार्य कर रही भाजपा सरकार: इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष

इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।

Update: 2020-10-05 09:17 GMT

औरैया: सोमवार को शहर के मोहल्ला नेविलगंज में इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने सरकार के खिलाफ तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिर भी यह सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश जंगल प्रदेश बन जाएगा।

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहा उत्पीड़न

जनपद औरैया में किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। महिलाएं घर से निकलने में डरने लगी हैं। उन्होंने कहा यदि यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश जंगल प्रदेश बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- हाथरस पर बड़ा फैसला: सीएम योगी ने दिया आदेश, पीड़िता के परिजनों को राहत

इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव (फाइल फोटो)

कहा कि दिन हो या रात महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हाथरस की घटना पर प्रहार करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस तरह से उनके कार्यकर्ताओं को परिजनों से मिलने की रोक लगाई थी यह बहुत ही निंदनीय है। कहा यदि यही हाल रहा तो महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं रहेंगी।

हाथरस आरोपियों पर कार्रवाई न होना बेहद गलत

इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव (फाइल फोटो)

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हाथरस में दलित परिवार की बेटी के साथ जो हुआ वह बहुत ही गलत है। इसके बावजूद भी सरकार ने वहां के जिलाधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई यह एक गंभीर विषय है। आरोपियों के बारे में कहा कि शायद वह सत्ताधारी दल से जुड़े हुए हैं इसलिए सरकार उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- जंग का हुआ ऐलान: भारत ने दुश्मनों को दी युद्ध की ललकार, आओ अब मैदान में

वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाफिज सत्तार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, अशोक गुप्ता, राज कुमार सक्सेना, रामपाल यादव, जितेंद्र दोहरे, विकास सक्सेना एवं गौरव यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

Tags:    

Similar News