Ajay Kumar Lallu: मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस ने निकाला विधानसभा तक मार्च, जमकर की नारेबाजी

Ajay Kumar Lallu in Lucknow: लखनऊ में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने आज लगातार दूसरे दिन विधानसभा तक मार्च किया। वहीं, आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने टेनी की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update:2021-12-16 20:29 IST

Ajay Kumar Lallu in Lucknow 

Ajay Kumar Lallu in Lucknow: लखीमपुर (Lakhimpur Kheri kaand) के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने आज लगातार दूसरे दिन विधानसभा तक मार्च किया। मार्च में बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पुलिस ने इस मार्च को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (State Congress President Ajay Kumar Lallu) के नेतृत्व में मार्च विधानसभा तक गया। जहां मुख्यद्वार पर कांग्रेस विधानमंडल दल के सदस्यों ने टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस ने टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायकों ने टेनी की गिरफ्तारी को लेकर कल भी किया था विधानसभा मार्च

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (State Congress President Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट (SIT Report) ने साबित किया है कि लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Kaand) एक साजिश का नतीजा था लेकिन इस साजिश के सूत्रधार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) को पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों ने टेनी की गिरफ्तारी को लेकर कल भी विधानसभा मार्च किया था और आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटियों की ओर से प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (UP Congress President Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार अजय कुमार मिश्रा टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) को अनैतिक संरक्षण दे रही है। लखनऊ में प्रधानमंत्री ने टेनी को मंच पर अपने साथ रखा और लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Kaand) में मारे गए किसानों के परिजनों के प्रति संवेदना के एक शब्द भी नहीं कहा। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी अजय कुमार मिश्रा टेनी (Minister Ajay Mishra Teni) को मंच पर अपने साथ रखकर किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण की वजह से आरापितों का मनोबल आसमान पर है। सत्ता का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सवाल पूछने वाले टीवी पत्रकार को भी धमकाने से गृह राज्य मंत्री बाज नहीं आये। गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी के बगैर पीड़ितों को न्याय मिल पाना असंभव है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी जी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है। उनके हटाये जाने तक कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये कार्यकर्ता रहे प्रदर्शन में मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, नेता विधान परिषद  दीपक सिंह, कांग्रेस विधायक  मसूद अख्तर,  नरेश सैनी के अलावा  सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।  कांग्रेस का ये आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जनों ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी  की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News