लखनऊ: रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के कारण कई ट्रेनें की गईं निरस्त व कुछ के रूट बदले गए

गंगागंज-रायबरेली-रूपमऊ सेक्शन पर रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए प्री नान इंटरलॉकिंग और प्री इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-08-31 12:16 GMT

 रेल स्थगित। (Social Media)

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने कुछ ट्रेनों के रूट बदले हैं साथ ही कई ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी दी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि इन ट्रेनों के रूट बदलने व कई ट्रेनों का निरस्तीकरण इसलिए किया गया है कि गंगागंज-रायबरेली-रूपमऊ सेक्शन पर रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए प्री नान इंटरलॉकिंग और प्री इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अधिकारयों ने जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया है कि दिनांक 13 सितंबर 2021 तक उपयुक्त अवधि तक के लिए ट्रैफिक ब्लॉक्स लिए जाएंगे। जिसके परिणाम स्वरूप उपरोक्त तिथियों ने विभिन्न ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि ट्रेनों के रूट पर परिवर्तित किए गए हैं।

ये ट्रेनें रहेगी निरस्त

(1)-02355 पटना जंक्शन-जम्मू तवी-अर्चना सुपर फास्ट एक्सप्रेस(विशेष)31/8,04/09,07/09 व 11/09/2021 को निरस्त रहेगी।

(2)-02356 जम्मू तवी-पटना जंक्शन-अर्चना सुपर फास्ट एक्सप्रेस(विशेष)01/09,05/09,08/09 व 12/09/2021को निरस्त रहेगी।

(3)-03167 कोलकाता-आगरा छावनी एक्सप्रेस(विशेष)02/09/2021व 09/09/2021में निरस्त रहेगी।

(4)-03168 आगरा छावनी-कोलकाता एक्सप्रेस(विशेष)04/09/2021 व 11/09/2021 को निरस्त रहेगी।

(5)-03005 हावड़ा जंक्शन-अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस(विशेष)12/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(6)-03006 अमृतसर जंक्शन-हाबड़ा जंक्शन एक्सप्रेस(विशेष)31/08/2021 से 14/09/2021तक निरस्त रहेगी।

(7)-04209/04210 प्रयागराज-लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस(विशेष)08/09/2021 से 13/09/2021 को निरस्त रहेगी।

(7)-04219/04220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 08/09/2021 से 13/09/2021को निरस्त रहेगी।

(8)-04269/04270 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी-इंटरसिटी एक्सप्रेस(विशेष)08/09/2021 से 13/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(9)-04265 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस-13/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(10)-04266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस(विशेष)14/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(11)-01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ जंक्शन एक्सप्रेस(विशेष)05/09,एवं 12/09/2021 को निरस्त रहेगी।

(12)-01074 प्रतापगढ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस(विशेष)07/09,09/09 व 14/09/3021को निरस्त रहेगी।

(13)-04215 प्रयागराज-लखनऊ-गंगा गोमती एक्सप्रेस(विशेष)04/09/2021से 14/09/2021तक निरस्त रहेगी।

(14)-04216 लखनऊ-प्रयागराज-गंगा गोमती एक्सप्रेस(विशेष)03/09/2021 से 13/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(15)-05073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस(विशेष)05/09/2021 से 14/09/3021तक निरस्त रहेगी।

(16)-05074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस(विशेष)04/09/2021से 13/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

(17)-05075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस(विशेष)05/09/2021 से 14/09/2021तक निरस्त रहेगी।

(18)-05076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस(विशेष)04/09/2021से 13/09/2021 तक निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट किए गए हैं परिवर्तित

(1)-02539 यशवंतपुर जंक्शन-लखनऊ(विशेष)-01/09/2021 से 08/09/2021 तक ये ट्रेन प्रतापगढ से सुल्तानपुर होती हुई लखनऊ आया करेगी।

(2)-02683 लखनऊ-यशवंतपुर जंक्शन 30/06/2021 से 06/09/2021 तक लखनऊ से वाया सुल्तानपुर होती हुई प्रतापगढ पहुंचा करेगी।

(3)-03006 अमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस(विशेष)-30/08/2021 से लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ होकर जाया करेगी।

(4)-02875-02876 पूरी आनंद विहार टर्मिनल-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस(विशेष)-31/08,03/09,05/09,07/09,10/09 व 12/09/2021को वाया प्रतापगढ सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ आएगी व जाएगी।

Tags:    

Similar News