जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम सिंह, 'आपने जो हम पर भरोसा किया है, वह टूटने नहीं देंगे'

अपने 83वें जन्मदिन पर आज 22 नवंबर 2021 को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में 'नेताजी' बोले, 'आपने जो हम पर भरोसा किया है, वह टूटने नहीं देंगे।

Written By :  aman
Update: 2021-11-22 07:29 GMT

अपने 83वें जन्मदिन पर आज 22 नवंबर 2021 को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में 'नेताजी' बोले, 'आपने जो हम पर भरोसा किया है, वह टूटने नहीं देंगे। एक बार फिर आप सपा की सरकार बनाइए आपके भरोसे पर हम खरा उतरेंगे। आपके सभी उम्मीदों को पूरा करेंगे।' समाजवादी रथ यात्रा की सफलता के लिए भी उन्होंने धन्यवाद दिया और 2022 में होने वाले विधानसभा में एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ मंच पर उनके पुत्र अखिलेश यादव सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। फिर, बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर और 'नेताजी' के चरण स्पर्श कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं।  

मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के लगे नारे

दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर आज मुलायम सिंह यादव लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपनी पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे। जहां स्वयं 'नेताजी' को अपने बीच देखकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से भरे दिखे। सपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने मुलायम सिंह के लिए जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यालय 'मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद.. ' के नारों से गूंज उठा।

'मुझे सबसे ज्यादा ख़ुशी तब होगी..'

जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह यादव ने पार्टी दफ्तर में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य लोगों तथा मीडिया को संबोधित किया। मुलायम सिंह बोले, 'मैं आप सब को धन्यवाद देता हूं, कि आप मेरे जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा आज मेरा जन्मदिन मनाया जा रहा है लेकिन मुझे सबसे ज्यादा ख़ुशी तब होगी जब सबसे गरीब से गरीब का जन्मदिन इस तरह मनाया जाएगा। मुझे बुलाइए, मैं आऊंगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा, कि हमारे नौजवानों में जोश है। साथ ही, उन्होंने विश्वास दिलाया, कि उनसे जो उम्मीदें हैं वो पूरी होंगी। 






newstrack.com के लिए सभी तस्वीरें फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी के कैमरे से। 

Full View


Tags:    

Similar News