Raebareli News: कमरे के अंदर सो रही महिला पर फेंका गया तेजाब, गांव में मचा हड़कंप

Raebareli News: महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Monika
Update: 2021-12-11 06:11 GMT

महिला पर फेंका गया तेजाब (फोटो : सोशल मीडिया )

Raebareli News: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Raebareli )में महिलाएं भी नहीं है सुरक्षित। आज एक महिला के ऊपर सोते समय तेजाब से हमला कर दिया गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गनपी मजरे रामसांडा गांव में कमरे के अंदर सो रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक (feka tejab) दिया है। तेजाब दीवाल में बने छेद से डाला गया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महिला पर फेंका गया तेजाब (फोटो : सोशल मीडिया ) 

शुक्रवार की देर शाम गांव निवासी सरस्वती पत्नी रामनेवाज 46 वर्ष खाना खाने के बाद कमरे में सो गई। बताते हैं कि आधी रात अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और बाहर लगे बोर्ड से लाइट बंद कर दी। दीवाल में ईंट की जगह बने बड़े छेद से उसके ऊपर तेजाब डाल दिया (acid attack )। तेजाब महिला के चेहरे व दाहिने अंग पर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ लग गई।

महिला पर फेंका गया तेजाब (फोटो : सोशल मीडिया ) 

आनन फानन में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह गांव पहुंच और घटना की जांच की। कोतवाल ने बताया कि महिला के ऊपर कोई ज्वलनशील केमिकल डाला गया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं बेटे रामू मौर्या ने बताया कि माताजी पर किसी ने दीवार तोड़कर तेजाब डाल दिया है। अज्ञात लोगों को हम पहचान नहीं पाए है।

डॉक्टर ने बताया चल रहा इलाज 

वही डॉक्टर जेके लाल का कहना है कि सरस्वती एक पेशेंट आई हैं, ऊंचाहार से शरीर पर कुछ केमिकल के छींटे पड़े हैं और पेट में भी पड़े हैं। जिसको लेकर इलाज किया जा रहा है ।घबराने की कोई बात नहीं है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News