BJP का बांदा लोकसभा क्षेत्र 5 लाख वोटों से जीतने का टारगेट, लाभार्थियों पर दांव

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से जुड़ाव की कार्ययोजना समझाकर "मेरा लाभार्थी, मेरा परिवार" नारा बुलंद किया।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-02-15 13:57 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Banda News: आगामी लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र (Banda Lok Sabha Election 2024) के लिए पांच लाख मतों के अंतर से जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बीजेपी ने लाभार्थी संपर्क अभियान में खास जोर देने का निश्चय किया। गुरुवार (15 फरवरी) को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्ययोजना समझाकर 'मेरा लाभार्थी, मेरा परिवार' नारा बुलंद हुआ। सभी से अभियान में जुटने का आह्वान किया गया।

जनता ने परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति नकारीकार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ब्रज किशोर गुप्ता ने कहा, 'भाजपा बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र 5 लाख वोटों से जीतने के लक्ष्य पर काम कर रही है। 2014 के बाद भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार व गुंडाराज का एक भी आरोप नहीं लगा। मोदी के नेतृत्व में कानून का राज है। देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आया है। जनता ने परिवारवाद, जातिवाद, अलगाववाद और आतंकवाद की राजनीति करने वालों को नकार दिया है।'



25 लाख कार्यकर्ता 6 करोड़ लाभार्थियों से साधेंगे संपर्क

बतौर मुख्य अतिथि बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर प्रभारी और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा, 'विकसित भारत अभियान और गांव चलो अभियान के बाद अब लाभार्थी संपर्क अभियान 1 से 3 मार्च तक चलेगा। सीधे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधा जाएगा। केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे। पूरे देश में 25 लाख कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं के 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों से जुड़ने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में संयोजक तथा सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।'


संजय ने किया स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी का स्वागत किया। जबकि चित्रकूट जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने आभार जताया। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।

संयोजक, सहसंयोजक समेत ये रहे मौजूद

कार्यशाला में लोकसभा क्षेत्र के सहसंयोजक शिवशंकर सिंह, राजेश सेन, अनीता सिंह,  जगराम सिंह चौहान, डिस्ट्रिक को-आपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, अजय पटेल, बलराम सिंह कछवाह, आशुतोष तिवारी, कल्लू सिंह राजपूत, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, राजकुमार राज, देवमूरत द्विवेदी, प्रद्युम्न नरेश आजाद, शैलेंद्र जायसवाल, राममूर्ति शुक्ला, सीताराम वर्मा, रागिनी शिवहरे, मनोज पुरवार, मनीष गुप्ता, दिनेश यादव, राजर्षि शुक्ला, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, संतू गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, निखिल सक्सेना,  वंदना गुप्ता, मोहित गुप्ता, पंकज द्विवेदी, दिलीप तिवारी, दीपक राजपूत, देवेंद्र अवस्थी, अनूप तिवारी, रणजीत सिंह, दीनदयाल द्विवेदी, रामबाबू त्रिपाठी और श्याम पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News