Barabanki News: बाराबंकी में बना तिरंगा पूरे देश में मचा रहा धूम, इस वजह से खास है यहां का गांधी आश्रम

Barabanki News: आजादी के अमृत महोत्सव ने क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम बाराबंकी को एक नया आयाम दिया है। यहां खादी के कपड़े से बनने वाले तिरंगे की डिमांड बढ़ गई है।

Update: 2023-08-14 10:00 GMT
High Demand of Khadi Tricolour of Khadi Ashram Barabanki

Barabanki News: आजादी के अमृत महोत्सव ने क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम बाराबंकी को एक नया आयाम दिया है। यहां खादी के कपड़े से बनने वाले तिरंगे की डिमांड बढ़ गई है। श्री गांधी आश्रम सूबे का अकेला आश्रम है, जहां मोटी खादी का उत्पादन होता है। रंगाई और छपाई के लिए सूबे में इसकी खास पहचान है।

देश भर से मिला 30 हजार झंडों का आर्डर

इस गांधी आश्रम के बने कपड़ो का कोई जवाब नहीं है। यहां के बने तिरंगों की पूरे देश मे धूम है। पिछले कई वर्षों से ये काम कुछ कम हो गया था, लेकिन आजादी के ’अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव अभियान ने इस केंद्र को नई संजीवनी दे दी है। दरअसल, रंगाई और छपाई के मामले में उत्तर भारत में अव्वल होने के चलते यहां तैयार होने वाला तिरंगा उच्च गुणवत्ता का होता हैं। यही वजह है कि आजादी के अमृत महोत्सव के चलते यूपी के अलावा देश के कई राज्यों से बाराबंकी के इस गांधी आश्रम में तकरीबन 30 हजार झंडे लेने की डिमांड आई है। यहां पर तिरंगे की सिलाई ज्यादातर महिलाएं करती हैं और छपाई पुरुषों के द्वारा की जाती है यहां के बने झंडे पूरे जिले के लोग काफी पसंद करते हैं।

कल से गांधी आश्रम के काउंटर पर भी उपलब्ध रहेगा तिरंगा

गांधी आश्रम के दीनानाथ ने बताया अमृत महोत्सव के तहत हम लोग झंडा तैयार करवा रहे हैं। हमारे कर्मचारी कार्यकर्ता लगातार तिरंगा झंडा बनाने का काम कर रहे हैं। अभी आर्डर के झंडे तैयार किए जा रहे हैं। कल से यहां काउंटर पर भी इसकी बिक्री चालू कर दी जाएगी। पिछले साल हम लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिला था, इस बार भी हम लोगों को उम्मीद है कि अच्छा लाभ होगा, जिससे हमारे कारीगरों की जीवनशैली में सुधार होगा। उनका कहना है कि लगातार चल रहे स्वदेशी अभियान से भी गांधी आश्रम के तिरंगों की डिमांड काफी बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News