Bareilly: धर्म परिवर्तन के बयान से पलटे भाजपा नेता, खुद को बताया ‘सनातनी’

Bareilly: भाजपा नेता ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उनके पास दो शस्त्र पिस्टल व एक बंदूक है। घटना के बाद सुभाषनगर पुलिस ने उनकी पिस्टल जब्त कर ली थी।

Update: 2024-07-23 05:59 GMT

धर्म परिवर्तन के बयान से पलटे भाजपा नेता (सोशल मीडिया)

Bareilly News: जिले के भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू ने बीते दिनों धर्म परिवर्तन को लेकर बयान दिया था। भाजपा नेता के इस बयान के बाद हलचल तेज हो गयी थी। लेकिन अपने बयान के 24 घंटे के अंदर ही भाजपा नेता पलट गये। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को सनातनी बताया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के न्याय दिलाने के आष्वासन देने पर हिंदू धर्म न छोड़ने की बात कही। भाजपा नेता वीडियो में नारे लगाते हुए भी नजर आए।

बीते दिनों भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाने पर सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि यदि उनके मामले में सुनवाई नहीं हुई तो वह 15 दिन के अंदर मुस्लिम धर्म अपना लेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं पर भी मदद न करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि उनके निर्दोष होते हुए भी उन्हें जेल भेजा गया था। हालांकि कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया। इसके बाद भी डीएम ने उनके दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये।

भाजपा नेता ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उनके पास दो शस्त्र पिस्टल व एक बंदूक है। घटना के बाद सुभाषनगर पुलिस ने उनकी पिस्टल जब्त कर ली थी। मुकदमे में कोर्ट द्वारा निर्दोष करार देने के बाद भी अभी तक पिस्टल नहीं मिली। इसके अलावा एक बंदूक भी है। जिलाधिकारी ने दोनों असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिए है। भाजपा नेता के कहा कि वह जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील करेंगे।

प्रदीप को जाना पड़ा था जेल

साल 2022 में भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल और बाइक सवार छात्र के बीच गाड़ी के टकराने के बाद विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि भाजपा नेता ने छात्र पर गोली चला दी थी। इसके एक गोली उसके पेट में लगी थी। वही दूसरी गोली पेट को पार कर गयी थी। इस मामले में भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल को जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने भाजपा नेता को निर्दोष करार दे दिया था।

Tags:    

Similar News