Bareilly News: निजी अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा हुआ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bareilly News: निजी अस्पताल से चोरी हुए बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-07-02 06:39 GMT

Bareilly News (Pic: Social Media)

Bareilly News: पुलिस ने निजी अस्पताल से रविवार की रात गायब हुए बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चे का अस्पताल के कर्मचारी ने निसंतान दंपति से सौदा किया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को सच्चाई बताई है। चुराया गया बच्चा वापस परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।  

देर रात चोरी हुआ था बच्चा

पीलीभीत के रहने वाले सुशील का अपोलो अस्पताल से रविवार की रात को एक माह का बच्चा एनआईसीयू से गायब हो गया। उनका बच्चा गायब होने का पता सोमवार सुबह छह बजे लगा। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रात को एक सफेद शर्ट पहने युवक अस्पताल मे जाता दिखाई दे रहा था। अस्पताल के स्टाफ ने खुद को बेकसूर बताते हुए सुशील के भाई को ही दोषी बनाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की मगर कोई सुराग नहीं मिलने पर सुशील के भाई को पुलिस ने छोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परिजनों ने जब पुलिस को बच्चे के नली लगने की बात बताई तो पुलिस को अस्पताल के स्टाफ पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक आरिफ हुसैन, फैजान साहित अन्य हिरासत में ले लिया और उनसे पुछताछ की। पुलिस को सीसीटीवी मे दिखे युवक की कद काठी फैजान से मिलती हुई लगी। जिसके बाद पुलिस ने फैजान से कड़ी पुछताछ की तो वो टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके मिलने वाले दोस्त सबलू के कोई सन्तान नहीं है। उसने ही बच्चे को अस्पताल से चोरी करके सबलू को दे दिया। इस काम को करने के लिए चालीस हजार रूपए तय हुए थे। पुलिस ने सबलू को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया। जिला अस्पताल मे बच्चे का परीक्षण करवा कर पुलिस ने बच्चें को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।  

Tags:    

Similar News