भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का मायावती पर बड़ा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन तोड़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर पहली बार निशाना साधा। चंद्रशेखर ने मायावती पर उनके मार्गदर्शक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया।

Update: 2019-06-26 13:56 GMT

पीलीभीत: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन तोड़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर पहली बार निशाना साधा। चंद्रशेखर ने मायावती पर उनके मार्गदर्शक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया।

मायावती चंद्रशेखर की हमेशा आलोचना करती रही हैं। उन्होंने चंद्रशेखर को बीजेपी की बी टीम तक कहा लेकिन ऐसा पहली बार है जब भीम आर्मी प्रमुख ने बसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें...संसद में छा गई यह खूबसूरत महिला सांसद, 10 मिनट में किया कमाल

चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि मायावती ने सपा के साथ गठबंधन तोड़कर बहुजन आंदोलन को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, "यह फैसला उन कमजोर वर्ग के लोगों के पक्ष में नहीं है, जिन्हें इस गठबंधन से मजबूती मिली थी।"

चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत खो दी है। भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि जब उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की घोषणा की, तो बसपा कार्यकर्ताओं ने खुद को आश्वस्त किया कि पार्टी आगे बढ़ेगी, लेकिन तभी उन्होंने गठबंधन तोड़ कर सभी को निराश कर दिया।’

यह भी पढ़ें...मुलायम सिंह की महिला रिश्तेदार समेत 4 अधिकारियों पर 50-50 लाख का लगा जुर्माना

इसके साथ ही भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने और अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के शीर्ष पदों पर नियुक्त करने पर भी मायावती पर निशाना साधा। यह पूछे जाने पर कि क्या 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाग लेगी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है।

Tags:    

Similar News