UP Nikay Chunav 2023: सपा के गढ़ में भाजपा की कुसुम दुबे ने किया नामांकन, कहा- बदल देंगे इतिहास

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय अशोक दुबे की पत्नी कुसुम दुबे को बीजेपी ने इटावा सदर से चुनावी मैदान में उतारा है। उनका नामांकन कराने के लिए बीजेपी की विधायक सरिता भदौरिया कलेक्टर परिसर में पहुंची, जहां कुसुम दुबे ने पर्चा दाखिल किया।

Update: 2023-04-24 20:01 GMT
सपा के गढ़ इटावा में भाजपा की कुसुम दुबे ने किया नामांकन: Photo- Newstrack

Etawah News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय अशोक दुबे की पत्नी कुसुम दुबे को बीजेपी ने इटावा सदर से चुनावी मैदान में उतारा है। उनका नामांकन कराने के लिए बीजेपी की विधायक सरिता भदौरिया कलेक्टर परिसर में पहुंची, जहां कुसुम दुबे ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जनता को हम पर पूरा भरोसा है और वो जरूर हमारा साथ देगी। इस बार हम इटावा का इतिहास बदल देंगे।

सीट पर लंबे समय से है सपा का दबदबा

इटावा में समाजवादी पार्टी का नगर पालिका का लंबे समय से दबदबा बना हुआ है। कहा जा रहा है कि इस दबदबे को खत्म करने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वर्गीय अशोक दुबे की पत्नी कुसुम दुबे को चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने उतारा गया है। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम दुबे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। जहां पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया भी मौके पर मौजूद रहीं।

जहां विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए जिस उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, उस उम्मीदवार का नाम सुनने के बाद विपक्षी पार्टियों में खलबली मच गई है।

जनता इटावा में अब बदलाव चाहती है- कुसुम दुबे

उन्होंने दावा किया कि मुझे पता है जनता हम पर विश्वास करेगी और इटावा में नगर पालिका का चुनाव भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम दुबे जीतेंगी। हमारी प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए तमाम विकास कार्य करेंगे जो कि अभी तक के नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए हैं। जिसको लेकर जनता इटावा में अब बदलाव चाहती है। नामांकन के दौरान हिंदू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News