भाजपा नेता जेपी नड्डा और सीएम योगी ने किया क्षेत्रीय कार्यालय का शिलान्यास

इसके साथ कानपुर बुदेंलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष का भी कार्यालय होगा। इसके साथ ही मीटिंग हॉल , सभागार, रेस्टरूम, कार्यकर्ता हॉल और मीडिया के लिए समुचित व्यावस्था होगी। इसके साथ ही आईटी सेल हाल और संचार से सुव्यावस्थित होगा।

Update: 2023-04-20 21:58 GMT

कानपुर: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा और कांगेस जैसे दलों ने राजनीति को परिवार की जागीर बना दिया था।

बता दें कि गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय कार्यालय का शिलान्यास किया।

दरअसल, नौबस्ता मौरंग मंडी में भाजपा का अत्याधुनिक कार्यालय बनने जा रहा है । जिसमें उत्तर जिलाध्यक्ष, दक्षिण जिलाध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कार्यालय होगें।

इसके साथ कानपुर बुदेंलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष का भी कार्यालय होगा। इसके साथ ही मीटिंग हॉल , सभागार, रेस्टरूम, कार्यकर्ता हॉल और मीडिया के लिए समुचित व्यावस्था होगी। इसके साथ ही आईटी सेल हाल और संचार से सुव्यावस्थित होगा।

जेपी नड्डा ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित...

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेपी नड्डा ने कहा कि कानपुर की पावन भूमि जो गंगा के किनारे बसती है। 1857 में यह क्रांति की भूमि रही है।

भारतीय जनता पार्टी दुनिया में एक लौती ऐसी पार्टी है। जो पार्टी अपना ही रिर्काड कोई दूसरा नहीं तोडता बल्कि हम अपनी ताकत से आप सब के बल पर हम ही उस रिकार्ड को तोड़ते है और आगे बढ़ते है।

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृव में सदस्यता 11 करोड़ पहुंची थी। आप को जानकर खुशी होगी 54 दिनों के अंदर भाजपा के सदस्यों की संख्या ऑल लाइन 12 करोड़ 81 लाख पहुंच गई।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑफ लाइन डेढ करोड़ पहुंच गई है। लगभग 17 से 18 करोड़ हमारी सदस्य संख्या हो गई है। हमारे कार्यकर्ताओ ने अपना ही रिकार्ड तोंड़कर आगे बढ गई।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटल इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति के कारण संसद में एक ही दिन में 370 धराशायी हो गया। लोगो के लिए अविश्वसनीय था। गुलामनबी अजाद ने कहा कि आपने संसद में बम फोड़ दिया। सब खत्म कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन करते हुए कहा कि जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त करके एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ देश को अखण्ड बनाने का काम किया है।

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता की जीवन राष्ट्र को समर्पित है। जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से उपर उठकर भाजपा राष्ट्रवाद के लिए काम करती है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के अच्छे कार्यो समाज में कार्यकर्ता को जो सम्मान मिलता है उससे पार्टी का सम्मान बढ़ता है।

सीएम योगी ने कहा,,,

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थियों में जब हम लोग आ रहे थे तो इतनी भारी बारिश थी कि कानपुर से वापस जाना पड़ा था।

लेकिन जेपी नड्डा जी का संकल्प था आज कानपुर जाकर ही वापस लौटूंगा। पार्टी के मूल्यों , पार्टी के सिंद्धातों को आगे बढाने का संकल्प रखता हो।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि हम सब जानते है कि र्स्वागीय अटल बिहारी बाजपेई ने अपने कार्यकर्ताओ के लिए एक बात कही थी। राजनीति सिद्धांतो और मूल्यो की होनी चाहिए। जब राजनीति सिद्धांत विहीन हो जाती है तो भटक जाती है। जो व्यक्ति और समाज दोनो के लिए खतरनाक होती है।

भारतीय जनता पार्टी ने अजादी के बाद भारतीय जनसंघ के साथ राजनीति यात्रा प्रारंभ की। राज्यों और केंद्र मे एक लोकप्रिय सरकार बनाने के बाद कभी अपने सिद्धांतो और मूल्यो से नहीं भटकी।

1953 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक संकल्प लिया था। इस देश में एक प्रधान एक किसान एक विधान रहेगा। ये संकल्प पूरे देश के सामने पूरी मजबूती के साथ उठाया था। एक देश में दो प्रधान दो किसान दो विधान नहीं चलेगा।

70 वर्षो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सपना पूरा किया है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर भारत की एकता अखंडता को एक धागे में पिरोया है।

आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया है। पार्टी अपने स्वंम के संसाधनो से पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करने जा रही है।

Tags:    

Similar News