Nikay Chunav 2023: भाजपा की प्रमिला पाण्डेय ने किया नामांकन, भीड़ में गूंजे जय श्री राम के नारे

Nikay Chunav 2023: कांग्रेस और सपा के प्रत्याशियों ने भी नामांकन के अंतिम दिन दाखिल किया अपना नामांकन। कई पार्षद प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन।

Update:2023-04-25 00:20 IST
भाजपा की प्रमिला पाण्डेय ने किया नामांकन: Photo- Newstrack

Kanpur News: कानपुर नगर निगम के महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। कांग्रेस और सपा के महापौर पद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रविवार देर रात भाजपा महापौर के प्रत्याशी का टिकट फाइनल होने के बाद प्रमिला पांडेय नामांकन कराने नगर निगम मोती झील पहुंची। नामांकन से पहले प्रमिला पाण्डेय का जुलूस ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर बेनाझाबर से होते हुए नगर निगम पहुंचा। जुलूस में जय श्री राम के नारे लग रहे थे। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। हर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहा था।

वहीं जुलूस में भारी भीड़ को देख प्रशासन सख्त हो गया। नगर निगम चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। भाजपा ने रविवार को ही कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर अपना प्रत्याशी प्रमिला पांडेय को घोषित किया था। भाजपा ने प्रमिला पांडेय को दुसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को कई दलों के प्रत्याशी नामांकन कराने नगर निगम मोतीझील पहुंचे। नामांकन का आखरी दिन होने के कारण नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या भी काफी थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भाजपा, सपा, कांग्रेस ने भरा नामांकन-

प्रमिला पांडेय सोमवार को नामांकन कराने नगर निगम मोती झील पहुंची। उसके बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने प्रस्तावक के साथ जाकर अपना नामांकन कराया तो वहीं सपा से महापौर प्रत्याशी ने भी अपना लास्ट सेट जाकर जमा किया।

110 वार्डों के सभी प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने कराया नामांकन-

देर रात भाजपा व सोमवार सुबह कांग्रेस पार्षदों की टिकट फाइनल होने के बाद नगर निगम में सुबह से ही भीड़ लग गई। हर कोई अपनी टिकट लेने को जिलाध्यक्ष के यहां भाग रहा था तो वहीं 4 बजे तक नामांकन करने का समय था। कुछ प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन करा चुका थे। टिकट होने के बाद अपना सिंबल जमा करने पहुंचे।

Tags:    

Similar News