विवादित SP पर माया का हमला: कर दी बर्खास्त करने की मांग

बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने मेरठ SP सिटी द्वारा की गई टिप्पणी को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Update: 2019-12-29 07:46 GMT

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने मेरठ SP सिटी द्वारा की गई टिप्पणी को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मायावती ने ट्वीट किया है कि, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी अर्थात् CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी करना अति निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण।



नौकरी से बर्खास्त करने की मांग

साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच और पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिये। बी.एस.पी. की यह माँग है।



क्या है मामला

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को मेरठ शहर में हुए उपद्रव के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों को वह अटपटे बोल बोलते हुए दिख रहे हैं। वीडियो एक मिनट 43 सेकेंड का है। जिसमें वो मुस्लिमों से बोल रहे हैं कि, खाओगे यहां का और गाओगे कहीं ओर का।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में फिर सनसनी फैलाने की तैयारी में प्रियंका गांधी, नेताओं संग कर रहीं बैठक

CAA का समर्थन करने पर बीएसपी MLA निलम्बित

वहीं मायावती ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि CAA का समर्थन करने पर BSP MLA रमाबाई परिहार को निलम्बित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, BSP अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP में पथेरिया से BSP MLA रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।



उन्होंने आगे लिखा है कि, BSP ने इसका तीव्र विरोध किया है। फिर भी विधायक परिहार ने CAA का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया कि, BSP ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी को भी लेकर मा राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने CAA का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।



देखें वीडियो-

Full View

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता व पूर्व कांग्रेस सांसद गोविंदा ने CM योगी से की मुलाकात

Tags:    

Similar News