अयोध्या ने तोड़ा रिकॉर्ड: श्रीराम के स्वागत में योगी व राज्यपाल, हुआ ये बड़ा ऐलान

जन्मभूमि से मुख्यमंत्री योगी राम कथा पार्क जायेंगे और वहां भगवान श्रीराम व सीता माता का स्वागत करेंगे। राम कथा पार्क में ही श्रीराम का राज्याभिषेक किया जायेगा।

Update: 2020-11-13 12:32 GMT
अयोध्या ने तोड़ा रिकॉर्ड: श्रीराम के स्वागत में योगी व राज्यपाल, हुआ ये बड़ा ऐलान Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)  

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीपावली पर अयोध्या में भगवान राम का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके है। अयोध्या पहुंच कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने जन्मभूमि पहुंच कर रामलला का पूजन किया और घी का पहना दीपक जलाया। अब शाम को राज्यपाल व मुख्यमंत्री रामलला के मंदिर में 11 हजार दीपों के दीपोत्सव की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम की पैड़ी पर दीपदान भी करेंगे। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक होगा।

ये भी पढ़ें:पार्टी में जूतम-पैजार: कांग्रेस पार्टी की बैठक में चले लात-घूंसे, ये है पूर मामला

जन्मभूमि से मुख्यमंत्री योगी राम कथा पार्क जायेंगे और वहां भगवान श्रीराम व सीता माता का स्वागत करेंगे। राम कथा पार्क में ही श्रीराम का राज्याभिषेक किया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल पटेल सरयू के आरती घाट पहुंच कर मां सरयू की आरती करेंगे। इस आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करने के बाद वह शनिवार सुबह अपने गृह जनपद गोरखपुर जायेंगे, जहां वह दीपावली का पर्व मनायेंगे।

ayodhya-diwali Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

सरयू के 24 घाटों को 10 हजार स्वयंसेवकों ने छह लाख दीयों से सजाया गया है

अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को 10 हजार स्वयंसेवकों ने छह लाख दीयों से सजाया गया है, जिन्हे आज शाम को जलाया जायेगा। दीपोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या को राम के रंग में रंगने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे शहर में रामकथा के प्रसंग उकेरे हैं। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के छात्रों ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है। प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया है।

ayodhya-diwali Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है

घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है। इसके साथ ही रामायण के पात्रों का वेश धारण किए हुए स्थानीय कलाकारों की मंडलियां अयोध्या में दिख रही है। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

ayodhya-diwali Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

ये भी पढ़ें:सेना से कांपा पाकिस्तान: सैनिकों ने किया कईयों को ढेर, तबाह कर दिए कई बंकर्स

डीआईजी दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। कई स्थानों पर डायवर्जन किया गया है लेकिन एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था भी की गई है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News