राहुल गांधी पर जमकर बरसे योगी, कहा- यह कैसी विभाजनकारी राजनीति है कांग्रेस की

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस मदद करना चाहती थी तो उसे समय कोटा में फंसें छात्रों के लिए बसे क्यों नहीं उपलब्ध कराई गयी। कांग्रेस की इस कामेडी को देस ने भी देखा है और दुनिया ने भी देखा है।

Update: 2021-02-24 10:22 GMT
राहुल गांधी पर जमकर बरसे योगी, कहा- यह कैसी विभाजनकारी राजनीति है कांग्रेस की

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। नेता सदन और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सदन में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कई हमले किए। योगी ने कहा कि अमेठी की जनता ने उन्हे कई बार मौका दिया लेकिन उनके पास दिल्ली जाने का समय रहता था अमेठी के लिए नहीं। योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस किस तरह की बाते कर रही है। यह विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। यह भी देखना चाहिए कि आप कहां पर जाकर क्या कह रहे हैं।

'यह कैसे राजनीतिक संस्कार है'

मुख्यमंत्री योगी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस क्या करना चाह रही है। यह उसकी कैसी विभाजन कारी राजनीति है। यह कैसे राजनीतिक संस्कार है। उत्तर प्रदेश में आएगे तो मंदिर भी याद आने लगाता है तब कहेगें वृदांवन को बचाओ। योगी ने कहा कि केरल सनातन आस्था का केन्द्र है आदि शंकराचार्य केरल में ही जन्मे है। चारोँ पीठो के माध्यम से सनातन धर्म का सन्देश दिया था।

ये भी पढ़ें... नेता प्रतिपक्ष सरल सहज हैं पर गलत पार्टी में हैं: योगी

कांग्रेस की राजनीति

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश की छवि को खराब करने तथा देश को अपमानित करने का काम कर रही है। इसके पहले भी वह सेना को अपमानित करने का काम कर चुकी है। कांग्रेस की इसी मानसिकता ने राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने संकट खडा करने का काम किया। इस तरह की मानसिकता चिंता की बात है। यही मजाक कांग्रेस ने कोविड के दौरान भी किया गया। जब वाहन देने की बात हुई पर वह उसमें भी कांग्रेस ने राजनीति की और अब केरल में भी यही हो रहा है।

योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस मदद करना चाहती थी तो उसे समय कोटा में फंसें छात्रों के लिए बसे क्यों नहीं उपलब्ध कराई गयी। कांग्रेस की इस कामेडी को देस ने भी देखा है और दुनिया ने भी देखा है। दुनिया ने राम को अपनाया परन्तु आज भी कुछ लोगों को राममंदिर निर्माण से परहेज है। योगी ने सवाल किया कि आखिर अयोध्या में मंदिर बनने में उन्हे क्या दिक्कत है।

सीएम योगी ने विपक्षी दलों को घेरा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया। प्रयागराज में माघ मेले में सारी व्यवस्थाएं हो रही है। विपक्षी दलों को घेरते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा वृंदावन वरसाना अपने प्राचीन विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों की समृद्ध परम्परा है। विभाजनकारी राजनीति पहले भी और आज भी हो रही है।

ये भी पढ़ें... लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता, देखें तस्वीरें

'हिन्दू कोई धर्म नहीं है एक जीवन पद्धति है'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज भी पाकिस्तान के नागरिक विदेश जाने में अपनी पहचान छिपाते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई हज करने के लिए जाता है उसकी पहचान एक हिन्दू के रूप में होती है। हिन्दू कोई धर्म नहीं है। एक जीवन पद्धति है। योगी ने विपक्ष से सवाल किया कि आखिर उन्हे हिन्दू शब्द से इतनी चिढ क्यों है। नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग हिन्दू को साम्प्रदायिक कहते हैं यह वही लोग है जो अयोध्या मथुरा काशी का सम्मान नहीं करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News