अयोध्या में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बंगाल में गूंजेगा जय श्री राम का नारा

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मन प्रसन्न है जिसकी परिकल्पना की थी बचपन मे जोर से नारा लगाते थे रामलला आएंगे हम मंदिर वहीं बनाएंगे। वह परिकल्पना साकार होने जा रही है।

Update: 2021-03-07 18:48 GMT
डिप्टी सीएम ने कहा कि राम राज्य की स्थापना के तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल पर दिनेश शर्मा ने कहा वहां पर जय श्री राम का नारा ही बुलंद होगा।

अयोध्या: अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर का श्री राम विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग भाषाओं में लिखी रामायण के साथ-साथ रामचरितमानस और धार्मिक ग्रंथों पर शोध और अध्ययन होगा। अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मन प्रसन्न है कि जिसकी परिकल्पना की थी बचपन में जोर से नारा लगाते थे रामलला आएंगे हम मंदिर वहीं बनाएंगे। वह परिकल्पना साकार होने जा रही है। राम लला की खुदी हुई बुनियाद को देखा तो मन शुभकामनाओं में सुप्रीम कोर्ट के प्रति कृतज्ञ भाव अंतर्मन में गुजने लगा। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बने।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कल्पना राम नगरी के चारों तरफ पुलों का निर्माण और सड़क का निर्माण, सीवरेज और स्मारकों का मंदिरों के जीर्णोद्धार, सरयू तट के सौंदर्यीकरण, रामलला की विशालकाय प्रतिमा का कार्य जल्द होने वाला है। भगवान से प्रार्थना की है कि अयोध्या में जल्द ही श्री राम विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो। देश के तमाम समाचार पत्रों में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति आई है।

ये भी पढ़ें..झांसी में हुआ कृषक प्रशिक्षण का आयोजन, किसानों को दी गई ये सभी जानकारियां

उन्होंने कहा कि हमने पाठ्यक्रमों का परिवर्तन किया है जो आजादी के बाद से चलता आया था। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में 248 विद्यालयों का निर्माण 4 साल के अल्प अवधि में हुआ है। 167 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल बने हैं। 79 राजकीय महाविद्यालय बने हैं। आजमगढ़ सहारनपुर और अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय बनने जा रहे हैं। जल्द ही विश्व विधि विश्वविद्यालय स्पोर्ट विद्यालय,आयुष विद्यालय, मेडिकल विश्वविद्यालय इनकी स्थापना हम लोग करेंगे।

ये भी पढ़ें..बाराबंकी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आए तो 12 मेडिकल कॉलेज थे आज 30 मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहे हैं। अमेठी और गोरखपुर में एम्स का काम टल रहा है। पूरा प्रदेश विकास के लंबे दौर से गुजर रहा है। राम राज्य की स्थापना के तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा वहां पर जय श्री राम का नारा ही बुलंद होगा।

रिपोर्ट: नाथबक्स सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News