Firozabad Crime News: देवर ने भाभी के पेट में घोंपा चाकू, महिला की हालत नाजुक, आगरा रेफर

Firozabad : अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार देर रात देवर ने भाभी की पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

Report :  Brajesh Rathore
Update:2022-09-02 14:02 IST

 प्रतीकात्मक चित्र 

Firozabad Crime News : अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार देर रात देवर ने भाभी की पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने घायल महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। बता दें कि, यह मामला फिरोजाबाद थाना के सिरसागंज क्षेत्र के नई तहसील की है।

क्या है मामला?

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के नई तहसील में गुरुवार देर रात बड़ा मामला सामने आया। यहां अपनी मां के साथ काम कर रही एक महिला के पेट में उसके देवर ने चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। महिला की चीख सुनकर उसके परिजन मौके पर आए। वहां का नजारा देखकर वो सन्न रह गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बताया जाता है मूलतः कानपुर निवासी कमलेश अपनी पत्नी रानी के साथ सिरसागंज नाई की मंडी के पास रहता है। उसकी पत्नी यहां अपनी मां के साथ काम करती है। घटना वाली रात वो खाना खा रहा था। तभी पत्नी के चीखने की आवाज आई। दरअसल, देवर ने उक्त महिला के पेट में चाकू मार घायल कर दिया था। पत्नी की चीख सुन वह भी भागा आया। तत्काल उसने 108 पर कॉल किया। घायल महिला को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।

Tags:    

Similar News