ना बाप बड़ा ना भईया..सबसे बड़ा रुपईया! जायदाद के लिए भाई ने मारी भाई को गोली

किसी ने बहुत सही कहा है। पैसों के आगे रिश्तों की कोई कीमत नहीं। आगरा में प्रॉपर्टी के विवाद में सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी।

Update: 2017-09-23 10:59 GMT

आगरा: किसी ने बहुत सही कहा है। पैसों के आगे रिश्तों की कोई कीमत नहीं। आगरा में प्रॉपर्टी के विवाद में सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली छोटे भाई के पेट में लगी। आनन-फानन में घायल छोटे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला?

- घटना थाना ताजगंज के रेडिसन होटल के पीछे की है। दरसल घटना देर रात की है।

- थाना ताजगंज के रेडिसन होटल के पीछे सगे बड़े भाई जितेंद्र ने छोटे भाई बंटी को गोली मार दी।

- गोली बंटी के पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में बंटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन भाई भाइयों में विवाद होता था।

- जितेंद्र शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ अपने छोटे भाई बंटी के होटल पहुंचा और वहां अपनी राइफल से गोली मार दी।

- गोली लगने की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

- आनन-फानन में घटना की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

- मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बंटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सदर क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने बताया गोली मारने की वजह प्रॉपर्टी को लेकर बताई जा रही है पीड़ित छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Similar News