Etah News: रिश्ता पक्का होने के बाद आये रिलेशन शिप में, उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही अब नहीं कर रहा शादी

Etah News: शादी से पहले प्यार करने वाली पीड़ित महिला प्रियंका यादव का आरोप है कि करीब चार साल पहले उसका रिश्ता मिरहची थाना क्षेत्र के नगला बनुआ निवासी नीरज यादव से तय हुआ था।

Report :  Sunil Mishra
Update:2024-10-14 20:16 IST

Etah News (Pic-Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के कार्यालय में एक पीड़ित महिला कोर्ट मैरिज के बाद भी पुलिस कांस्टेबल द्वारा धोखा दिए जाने पर पहुंची। पीड़ित महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है। शादी से पहले प्यार करने वाली पीड़ित महिला प्रियंका यादव का आरोप है कि करीब चार साल पहले उसका रिश्ता मिरहची थाना क्षेत्र के नगला बनुआ निवासी नीरज यादव से तय हुआ था। इसके बाद वह कभी-कभी नोएडा आता रहता था। कुछ समय बाद हम दोनों के बीच मधुर संबंध हो गए और हम लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।अचानक लड़का और नीरज गायब हो गए और उसके बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। जबकि हम दोनों ने बिना किसी को बताए कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। आरोपी कांस्टेबल नीरज उत्तर प्रदेश पुलिस के सहारनपुर में तैनात है।

पीड़ित महिला के भाई राहुल यादव ने पुलिस कार्यालय में बताया कि चार साल पहले हमारी शादी नगला बनुआ निवासी नीरज यादव से तय हुई थी जो सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। नीरज काफी समय से वहां आता-जाता था। इसके अलावा वह नौकरी के लिए टेस्ट देने भी वहां जाता था। इसके बाद दोनों के बीच संबंध और मधुर हो गए और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़िता प्रियंका यादव ने आज एसपी कार्यालय आकर एसपी से मुलाकात की और जिले के थाना मिरहची के गांव नगला बनुआ निवासी नीरज यादव जो सहारनपुर पुलिस में तैनात है, के साथ कोर्ट मैरिज करने की बात बताई। उसने एसपी से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे ससुराल भेजने की मांग की।

उसने बताया कि नीरज ने मेरे साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी और मेरे घरवालों से शादी तय कर ली थी। अब उसके घरवाले, उसकी मां और पैसों की बात कर रहे थे। हमारे घरवाले पैसे देने को भी तैयार थे, फिर भी वह शादी नहीं कर रही है। वह किसी और से शादी करना चाहती है जो ज्यादा पैसे दे। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को भी उसे ससुराल भेजने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

Tags:    

Similar News