Etawah: महिला डॉक्टर ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार, बोलीं-पुलिस नहीं..

Etawah: जिले के जसवंतनगर इलाके में बने सरकारी अस्पताल में इस वक्त एक महिला डॉक्टर काफी परेशान है। महिला डॉक्टर इस बात से परेशान है कि उसकी मदद कोई भी नहीं कर रहा है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-31 09:28 GMT

सरकारी महिला डॉक्टर ने सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिले में एक महिला के द्वारा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई गई। महिला ने कहा हमारी पुलिस किसी भी तरीके से मदद नहीं कर रही।

15 दिन पहले महिला डॉक्टर के घर पर हुई थी चोरी

इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके में बने सरकारी अस्पताल में इस वक्त एक महिला डॉक्टर काफी परेशान है। महिला डॉक्टर इस बात से परेशान है कि उसकी मदद कोई भी नहीं कर रहा है। महिला डॉक्टर इस वक्त निराश और परेशान है क्योंकि महिला की पुलिस मदद नहीं कर रही। बताते चलें कि मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने सरकारी क्वार्टर का है। यहां बने सरकारी अस्पताल में डॉ वीरेंद्र कुमार मरीज का इलाज करते हैं तो वहीं उनकी पत्नी इंदू सिंह भी इस सरकारी अस्पताल में आयुर्वेदिक डिपार्टमेंट में डॉक्टर के पद पर तैनात है।

डॉक्टर इंदू सिंह बताती है कि 14 अगस्त 2024 को उनके घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अंजाम उस वक्त दिया गया था जब उनके पति उनके साथ में जसवंत नगर इलाके में बने सामुदायिक केंद्र में अपनी ड्यूटी को निभाने के लिए गए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था तकरीबन 12ः30 बजे हमारे पति अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर पर पहुंचे तो घर के ताले टूटे थे और घर के अंदर रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी मौजूद नहीं थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम पहुंची जहां मामले को गंभीरता से लिया गया। इस मामले में महिला डॉक्टर के पति डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के द्वारा 16 अगस्त 2024 को उनके घर पर काम करने वाली महिला रश्मि उर्फ रेशमा पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। चोरी की घटना को 15 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से खुलासा नहीं किया गया है। जिसकी वजह से दंपति काफी परेशान है।

महिला डॉक्टर ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

महिला डॉक्टर इंदू सिंह के द्वारा एक वीडियो को बनाया गया जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरीके से उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। महिला डॉक्टर वीडियो में कहती हुई दिखाई दी कि उसकी किसी भी तरीके से मदद नहीं की जा रही है। इंदू सिंह ने कहा है कि मैंने एसएसपी साहब से मुलाकात की थी। मुझे आश्वासन दिया गया था कि आपकी मदद की जाएगी। लेकिन पुलिस किसी भी तरीके से हमारी मदद नहीं कर रही है। वही जिस महिला के खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उसकी तरफ से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आलम यह हो गया कि ड्यूटी के बाद मैं और मेरे पति दोनों कमरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं महिला ने भावुक होकर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसकी मदद की जाए। वहीं महिला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को करते हुए मदद की गुहार लगाई।

Tags:    

Similar News