Etawah News: सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती, कार्यालय पर हुआ आयोजन

Etawah News: इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समय-समय पर देश के महापुरुषों की जयंती का आयोजन किया जाता है। जिसमें महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है और उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही जाती है।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-10-17 15:01 IST

Etawah News (Pic- Newstrack)

 

Etawah News: इटावा में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई।

जयंती के मौके पर सपा कार्यालय पर हुई बैठक

इटावा जिले में बने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समय-समय पर देश की महापुरुषों की जयंती का आयोजन किया जाता है। जिसमें महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है और उनके द्वारा बताए गए रास्ते को लेकर चलने की बात कही जाती है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को देखने को मिला जहां पर सपा कार्यालय पर महाकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और उनके पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महाकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले संस्कृत में रामायण की रचना की थी। उन्हें सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्रों का पूरा ज्ञान था। उन्होंने ईश्वर और ज्ञान की प्राप्ति के लिए कठोर तप किया था। महाभारत में भी उनका उल्लेख है। एक बार उनकी मुलाकात महापुरुष नारद मुनि से हुई और उनसे अपने कर्तव्यों पर चर्चा की। नारद जी के वचनों से प्रेरित होकर उन्होंने तपस्या की और मरा शब्द का जाप किया। कई वर्षों तक तपस्या करने के कारण मरा शब्द राम बन गया। उन्होंने नारद जी से ही शास्त्रों की शिक्षा ली थी। इस बैठक में जिला महासचिव वीरू भदोरिया जी, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवर हुसैन, सर्वेश शाक्य, उदयभान सिंह यादव, पंडित रतन चौधरी, केके यादव, ब्रजवीर सिंह लाला, राजपाल यादव, नफीसुल हसन अंसारी, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, अब्दुल अंसारी, फरियाद भारती, दीपी सिंह, शशि यादव, किशन यादव, राजकुमार यादव, शिव कुमार निषाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News