Etawah News: सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Etawah News: जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर घायल हो गए।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-01-28 09:13 GMT

इटावा में सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

निर्माण कार्य के ट्रैक्टर पर जा रहा था सरिया

इटावा जिले में निर्माण कार्य के लिए सरिया को ट्रैक्टर पर ले जाया जा रहा था तभी अचानक से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे के बाद चीख पुकार शुरू हो गई और देखते-देखते एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताते चले कि मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां बीती देर रात ग्राम पटियन के पास में भरथना बकेवर मार्ग पर माइनर पर एक पुलिया के पास पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था।

जिसको लेकर ट्रैक्टर पर सरिये को मजदूर लेकर जा रहे थे। तभी अचानक से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर सरिया के नीचे दब गए। इस घटना की जानकारी आसपास के लोग और पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तब तक एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिहार के रहने वाले हैं मजदूर

बकेवर इलाके में ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद हादसे के शिकार हुए मजदूरों के मामले में पता चला है कि सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। यहां पर वह मेहनत मजदूरी कर कर अपने परिवार के लोगों का पालन पोषण कर रहे थे। इस हादसे में जान गवाने वाले रवीश मुनि है जिनकी उम्र 20 साल है और यह जमालपुर बिहार के रहने वाले हैं। वहीं के बाकी की शादी भी बिहार के ही रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस की तरफ से सभी की पहचान कर ली गई है जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उनका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं मृतक की मौत के मामले में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है।

Tags:    

Similar News