किसान हो गए हैरान, डीएम-एसपी ने खेत में घुसकर की धान की रोपाई

बाराबंकी में आज एक गांव में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला यहां पानी से लबालब भरे खेत में घुस कर डीएम और एसपी धान की रोपाई करते दिखाई दिए |

Update: 2020-06-30 12:33 GMT

बाराबंकी : बाराबंकी में आज एक गांव में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला यहां पानी से लबालब भरे खेत में घुस कर डीएम और एसपी धान की रोपाई करते दिखाई दिए | जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पूरा प्रशासनिक अमला धान की रोपाई करते नज़र आये| यह प्रशानिक अमला इधर से गुजर रहा था कि खेत में काम कर रही महिलाओं को देख कर खुद मैदान में उतर आये और धान की रोपाई करने लगे|

ये भी पढ़ें:ये बनी हैं अमनमणि की दूसरी बीवी, जिनके नाम का गुदवाया है टैटू

जिलाधिकारी कीचड भरे खेत में धान की रोपाई करते नजर आये

बाराबंकी में आज हमेशा से एसी कमरे के आफिस में रहने वाले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कीचड भरे खेत में धान की रोपाई करते नजर आये| जिलाधिकारी के साथ पुलिस और प्रशासन का पूरा अमला धान की रोपाई करता नजर आया| दरअसल यह मामला बाराबंकी के तहसील फतेहपुर के गाँव टाडपुर तुरकौली का है और यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी|

ये भी पढ़ें:टिड्डियों के हमले में घिर गए थे किसान, अगर हो न जाता ये काम

तभी जिलाधिकारी और एसपी इस रास्ते से गुजर रहे थे और उनकी नज़र खेत में धान लगा रही महिलाओं पर पड़ी फिर पूरा प्रशानिक अमला रुक गया और जिले के यह आला अधिकारी भी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए धान की रोपाई करने लगे| जिलाधिकारी की डाक्टर आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अरविन्द चतुर्वेदी के उत्साहवर्धन के इस अनोखे तरीके की चर्चा आज पूरे जनपद में हो रही है|

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News