Fatehpur News: चंद्रयान 3 को सफल बनाने के लिए हवन-पूजन, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन

Fatehpur News: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए बांके बिहारी मंदिर में हुई प्रार्थना।;

Update:2023-08-22 22:24 IST
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान 3 को सफल बनाने के लिए हवन-पूजन किया: Photo-Newstrack

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांके बिहारी मंदिर में हवन पूजन और आरती की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लैंडिंग करे। इस मिशन के बाद भारत देश भी विश्वगुरु के रूप में जाना जाने लगा है।

Also Read

इसरो के वैज्ञानिकों को मिले कामयाबी

शहर के ज्वालागंज स्थित बांके बिहारी मंदिर में चंद्रयान 3 के चंद्रमा के सतह पर सफल लैंडिंग हो इसके लिये विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने हवन पूजन के साथ सामूहिक आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि 3 साल पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर चंद्रयान भेजा था, जो सफल नहीं हो सका था। इस बार इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ देश के करोड़ों लोगों की दुआ के कारण चंद्रयान 3 चंद्रमा के पास पहुंच गया है जो बुधवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर लैंडिंग करेगा। इस अभियान के पूरा होने के साथ ही चंद्रमा की सतह के अनदेखे राज भी सामने आएंगे। जिससे दुनिया को इस बारे में नई बातें पता चलेंगी।

भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बनेगा

विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से इसरो के वैज्ञानिकों का लोहा पूरा विश्व मानेगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखने के लिए हम सब इंतजार कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते भारत देश विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। भारत चौथा देश होगा जो चंद्रमा की सतह पर पहुंच रहा है। इसके लिए हम लोगों ने हवन पूजा और आरती की है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, प्रदीप गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News