Fatehpur News: अखिलेश के कार्यक्रम में जबरन घुसे उत्साहित कार्यकर्ता, पुलिस ने धक्के देकर किया बाहर

Fatehpur News: कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता दिखाई दी। उत्साहित कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए जबरन सर्किट हाउस में घुस गए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें बाहर करना पड़ा।

Update: 2023-08-17 16:33 GMT
Samajwadi Party workers forcefully entered Akhilesh Yadav Fatehpur program

Fatehpur News: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आयोजित दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिरकत करने पहुंचे। उनके कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता दिखाई दी। उत्साहित कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए जबरन सर्किट हाउस में घुस गए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें बाहर करना पड़ा।

अखिलेश के आने से जोरदार उत्साह

जनपद में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यक्रम से सपाइयों में खासा उत्साह दिखा। अखिलेश का बांदा जिले से फतेहपुर की सीमा में प्रवेश करते ही दतौली पुल, मुतौर, बहुआ कस्बा, दसवां मील, राधा नगर, जयराम नगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव का रथ काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचा। सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम पहले से मौजूद था। अखिलेश यादव को देखते ही जिंदाबाद के नारेबाजी शुरू हो गई। अखिलेश यादव जैसे ही सर्किट हाउस के अंदर गए उत्साहित कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर सर्किट हाउस में घुस गए। अखिलेश की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने एक-एक कार्यकर्ताओं को धक्का मारकर बाहर किया।

कल करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

अखिलेश यादव 18 अगस्त को शहर के इंटर कॉलेज में सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के अंतर्गत जिले की छह विधानसभा से नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्हें लोकसभा चुनाव में जीतने का मंत्र देंगे। जिले की छह विधानसभा से कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

भीड़ से पॉकिटमारों की रही चांदी!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ पॉकिटमार-चोरों के लिए मार्फत साबित हुई। कई सपा कार्यकर्ताओं की जेबों पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। पत्रकारों तक की पॉकेट मार ली गई। सपा के कार्यकर्ता इससे काफी गुस्से में नजर आए। कई कार्यकताओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चोर सक्रिय हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News