Hathras News: राज्यमंत्री को धमकी दिए जाने के सवाल पर बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री, योगी सरकार में यूपी जीरो टॉलरेंस प्रदेश है

Hathras News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारत के न्यायालय से मिलने वाले न्याय को विश्व का सर्वश्रेष्ठ न्याय बताते हुए, उत्तर प्रदेश को योगी के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस प्रदेश बताया।

Report :  G Singh
Update: 2022-09-13 14:23 GMT

Hathras News: मंगलवार को हाथरस पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Former Deputy Chief Minister Dinesh Sharma) व पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला (Former MoS Sunil Bharala) ने पूर्व केबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय (Former cabinet minister Ramveer Upadhyay) के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व भाइयों को सांत्वना देते हुए खुद व पार्टी को हर पल उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने भारत के न्यायालय से मिलने वाले न्याय को विश्व का सर्वश्रेष्ठ न्याय बताते हुए, उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस प्रदेश बताया। वही सुनील भराला ने खुद को धमकी देने वालों की जल्द गिरफ्तार होने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार की दोपहर को हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है, किसी मंत्री या राज्यमंत्री को किसी प्रकार की धमकी आएगी तो हर आदमी जानता है कि योगी जी की सरकार में किसी भी गुंडे को बक्सा नहीं जाएगा।

भारत वर्ष के न्यायालय का लोहा पूरी दुनिया मानती है-दिनेश शर्मा

वहीं दिवंगत पूर्व केबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय हमारे परम मित्र थे, वो युवा काल से मेरे साथ रहे हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ऐसी मेरी कामना है। वहीं डॉ. दिनेश शर्मा ने ज्ञानवापी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि न्याय की एक प्रक्रिया होती है। भारत वर्ष के न्यायालय का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हमारा मानना है कि सभी को न्यायालय का आदेश मानना चाहिए, इसमें किसी की जीत तो किसी की हार होगी जो भी फैसला होगा, उसे सभी को मिल कर मानना चाहिए।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने भी यहां पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने धमकी मामले के एक सवाल पर बताया कि उन्होंने मेरठ के एसएसपी को लिख कर दे दिया है, जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी होगा, धमकी देने के कारण पर उन्होंने बताया कि उनके पकड़े जाने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा कि आखिर धमकी देने वाले कौन थे और वो हमें क्यों धमकी दे रहे थे। भूमाफियाओं के द्वारा धमकी के सवाल पर उन्होंने बताया कि 400 से 500 एकड़ भूमि का मामला है। जिसकी हमने शिकायत की है, उससे सरकार को हजारों करोड़ का राजस्व मिलेगा।

Tags:    

Similar News