मेरठ में दोस्त ने किया एलानिया कत्ल, घर के बाहर सीने में उतार दी गोली

मेरठ में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात सामने आई है। दोस्त ने अपने दोस्त का एलानिया कत्ल किया है। आरोपी कुछ घंटे पहले मृतक के घर पर आकर कत्ल करने की धमकी दे गया था। जिसके बाद आरोपी ने युवक को घर से बुलाकर उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Update: 2019-03-31 14:25 GMT

मेरठ : मेरठ में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात सामने आई है। दोस्त ने अपने दोस्त का एलानिया कत्ल किया है। आरोपी कुछ घंटे पहले मृतक के घर पर आकर कत्ल करने की धमकी दे गया था। जिसके बाद आरोपी ने युवक को घर से बुलाकर उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ये भी देखें :एक बार फिर रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर सकता है रिजर्व बैंक: विशेषज्ञ

मामला थाना लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी चौकी के 20 फूटे का है। मृतक का नाम आशी है। हत्या किस वजह से की गई इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों की माने तो मृतक आशि का दोस्त कुछ देर पहले उसके घर पर आया था और बोल रहा था कि वह उसका कत्ल कर देगा। जिसके बाद आरोपी ने मृतक को किसी युवक से बाहर बुलवाया और बाहर आने पर आरोपी ने मृतक के सीने में गोली मार दी। जिसमें आशि की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी देखें : BJP को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा, जनता जान गई है जुमले के भेद: कांग्रेस सांसद

आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पुलिस ने तहरीर ले मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कही है।

Tags:    

Similar News