घाघरा नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर, दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Update:2018-08-20 11:35 IST

गोरखपुर: संतकबीरनगर में घाघरा नदी अपने उफान पर है। जिसकी वजह से जिले के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है। जिले में घाघरा नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

जल स्तर बढ़ने से नदी और बांध के बीच बसे दर्जनों गांव और सतही इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए है। किसानों की सैकड़ो बीघे फसल बाढ़ के पानी मे डूब गई है। जिससे किसानों के सामने अन्न का संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें: BJP के लिये परेशानी का सबब बने ये विधायक, दिया बेतुका बयान

बाढ़ की वजह से धनघटा तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन सरकारी स्कूलों में पानी भर गया जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल घाघरा की बाढ़ से भारी तबाही होती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: गाइडेड बम, एंटी टैंक मिसाइल ‘हेलीना’ का सफल परीक्षण

फसलों के डूब जाने से एक तरफ खाने के लाले पड़ जाते है तो दूसरी तरफ उनकी आर्थिक हालत भी बदतर हो जाती है। बाढ़ राहत के नाम पर जो कुछ सरकार देती है वह नाकाफी होता है। बाढ़ के पानी से गाँव घिर गया है लेकिन अबतक कोई भी अधिकारी उनका हाल जानने नही आया। बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। बाढ़ की वजह से उन्हें तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ती है लेकिन बचाव का कोई स्थाई इंतजाम नही किया जाता।

यह पढ़ें:

हालांकि प्रशासन बाढ़ के हालत पर नजर बनाए रखने की बात कह रहा है। बाढ़ से प्रभावित 14 गांवों में जरूरी संसाधन मुहैय्या कराने की बात कही जा रही है। हल्का लेखपालों को निगरानी के लिए लगाया गया है। उनसे रिपोर्ट ली जा रही है।

प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का दावा है कि बाढ़ के पानी से अभी बांध को कोई खतरा नही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाई जा रही है।

Tags:    

Similar News