Gorakhpur: गोरखपुर में रामगढ़ झील किनारे एक लाख लोग गाएंगे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

Gorakhpur: 15 अगस्त के दिन रामगढ़ताल के किनारे भव्य आयोजन की तैयारी है, यहां एक लाख लोगों को बुलाया जाएगा। सबके हाथ में तिरंगा होगा और सभी एक साथ मिलकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाएंगे।

Update: 2022-08-02 17:42 GMT

रामगढ़झील किनारे मौजूद लोग। 

Gorakhpur: आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (Gorakhpur Development Authority) जुटा है। 15 अगस्त के दिन रामगढ़ताल के किनारे भव्य आयोजन की तैयारी है, यहां एक लाख लोगों को बुलाया जाएगा। सबके हाथ में तिरंगा होगा और सभी एक साथ मिलकर राष्ट्रगान (जन, गण, मन) एवं राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) गाएंगे। इसके साथ ही युवाओं का समूह अलग-अलग कार्यक्रम भी करेगा।

रामगढ़ताल क्षेत्र को स्वतंत्रता दिवस के अनुसार सजाया जाएगा

रामगढ़ताल क्षेत्र (Ramgarhtal area) को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अनुसार सजाया जाएगा। पैडलेगंज से जेटी तक तिरंगा व गुब्बारे से सजाया जाएगा। देशभक्ति गीत बजाकर माहौल को खुशनुमा बनाया जाएगा। पोल से सुबह व शाम को संगीत बजता है, स्वतंत्रता दिवस के दिन इसमें भी देशभक्ति गीत ही बजाए जाएंगे। जीडीए की ओर से सभी को तिरंगा देने की तैयारी की गई है। ताल के किनारे सीढ़ियों पर खड़े होकर, नौकायन पर व एक सिरे से दूसरे सिरे तक जेटी पर लोग खड़े होकर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाएंगे। रामगढ़ताल में चलने वाली नावों को भी सजाया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने की जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक

इस आयोजन को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह (GDA Vice President Prem Ranjan Singh) जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से पुलिस विभाग को पत्र लिखकर सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही खाली स्थानों पर गाड़ियों की पार्किंग कराई जाएगी। महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पास बनी पार्किंग को भी इस समय तक खोलने की तैयारी है। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ताल के किनारे भव्य आयोजन करने की तैयारी है। इस तरह के कार्यक्रम से रामगढ़ताल की प्रसिद्धि और बढ़ेगी। यहां आने के लिए और भी पर्यटक आकर्षित होंगे। यहां करीब एक लाख लोग आएंगे और एक साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाएंगे। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आएगा। इसकी तैयारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

रामगढ़झील किनारे शुरू हुई संध्या आरती

नाग पंचमी के मौके पर मंगलवार को रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा क्षेत्र भक्ति के भाव में डूबा रहा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से ताल किनारे वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच संध्या आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आए पर्यटक भी शामिल हुए। रामजी घाट आरती समिति की पहल पर मंगलवार की शाम 6.45 बजे ताल किनारे संध्या आरती का शुभारंभ हुआ। करीब 50 मिनट तक चली आरती में सभी देवी-देवताओं की अराधना की गई। इसी के साथ प्राधिकरण अब हर प्रमुख त्यौहारों पर ताल किनारे आरती कराएगा। इस दौरान जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अरुण कुमार तायल, सहायक संप‌त्ति अधिकारी यशवंत सिंह समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी, कर्मचारी और रामजी घाट आरती समिति के शिवेंद्र समेत कई स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News