CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी की बड़ी खबर, आज गोरखपुर में दिलाएंगे शपथ

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री पौधारोपण करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाएंगे।

Update:2023-06-05 14:04 IST
CM Yogi in Gorakhpur (photo: social media )

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर हैं। आज यानी सोमवार 5 जून को दौरे का आखिरी दिन है। सीएम योगी का आज जन्मदिन भी है, लिहाजा गोरखपुर में वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस भी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पौधारोपण करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाएंगे।

योगी आदित्यनाथ वन विभाग की ओर से आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर एवं ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ लेंगे।

ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत और नगर निकायों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री रेस फॉर लाइफ: सर्कुलर इकॉनमी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन विषय पर आयोजित कार्यशाली का उद्घाटन करेंगे। जिसमें पर्यावरणविद् और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले व्यक्ति एवं संगठन के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

पौधारोपण कर पर्यावरम संरक्षण का देंगे संदेश

जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, धरती से पेड़-पौधे और जंगल गायब हो रहे हैं। जिसके कारण पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करेंगे।

इस मौके पर सीएम योगी वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजनों को गिफ्ट देंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के अवलोकन के लिए वन एवं अन्य विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से स्टॉल लगाए जाएंगे। वन विभाग के इस समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा नगर विकास मंत्री एके शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरूण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पीएम स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 25 स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ड वितरित करेंगे। इस मौके पर उन स्ट्रीट वेंडर्स को प्रदेश के मुखिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिए गए ऋण को चुका दिया है और जो अधिक से अधिक डिजिटल लेन-देन करते हैं।

Tags:    

Similar News