Gorakhpur News: नेपाल में पहाड़ों पर भारी बारिश से मची ताबाही, सपा बोली - गोरखपुर बन गया स्विमिंग पूल

Gorakhpur News: नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बंधों पर भी दबाव बढ़ गया है। अफसर के निरीक्षण के दौरान कुल 38 बंधों पर रेनकट मिला। गोरखपुर में पांच तहसीलों के 24 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

Update: 2024-07-13 01:51 GMT

सपा ने बच्चों की इस तस्वीर को एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार को घेरा (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से गोरखपुर-बस्ती मंडल के सातों जिले बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सिद्धार्थनगर से लेकर गोरखपुर में सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। उधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों की दुश्वारियों के बीच बेटियों के नाव से स्कूल जाने की तस्वीर एक्स पर साझा कर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। सपा ने लिखा है कि बारिश में एक बार फिर गोरखपुर स्विमिंग पूल बन गया है।

बाढ़ को लेकर कमिश्नर अनिल ढ़ीगरा से लेकर आईजी आन्नद कुलकर्णी बराबर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने गोरखपुर में मलौनी लहसड़ी पर छितोना और गौरी मंगलपुर में बन्धे को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एन्टी वेनम, क्लोरीन की गोलियां आदि सहित आवश्यक दवाओं उपलब्धता सुनिश्चित करें। कैंम्पियरगंज क्षेत्र के बहबोलिया, रिगौली, खजूरगांवा व मिरिहिरिया के बीच के सिवान में लगभग 50 एकड़ धान की फसल राप्ती नदी के पानी में डूब गई है।


तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर

राप्ती नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते अब तक 24 गांवों में राप्ती का पानी घुस चुका है। उधर, सरयू (घाघरा) के जलस्तर में कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यह नदी 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर घटी है। इसके बाद भी यह खतरे के निशान के पार बह रही है। रोहिन नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बढ़ा है। यह नदी 83 सेंटीमीटर बढ़ी है। इसका असर यह है कि यह खतरे के निशान से महज एक सेंटीमीटर नीचे तक पहुंच गई है।

करोड़ों खर्च कर मतबूत हुए बंधों पर दरारे ही दरारे

नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बंधों पर भी दबाव बढ़ गया है। अफसर के निरीक्षण के दौरान कुल 38 बंधों पर रेनकट मिला। गोरखपुर में पांच तहसीलों के 24 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। इसको देखते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों में 34 नाव व मोटर बोट को प्रशासन ने लगाया गया है। सदर क्षेत्र के आठ गांवों में 19 नाव और मोटर बोट लगाया गया है। यहां पर 8620 लोग बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

सपा बोली- बेटियां नाव से जा रही, हादसे का कौन जिम्मेदार होगा

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर गोरखपुर में बाढ़ को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। सपा ने लिखा है कि बारिश में गोरखपुर बन गया स्विमिंग पूल! बच्चे नाव से पढ़ने जा रहे स्कूल!! यह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गृह जनपद का हाल। अगर इन मासूम बच्चों के साथ कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बाढ़ प्रभावित सभी जनपदों के स्कूलों में अवकाश घोषित करे सरकार।

Tags:    

Similar News