CM Yogi in Gorakhpur: जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, लगाए हरिशंकरी पौधे

CM Yogi in Gorakhpur: बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को जन्मदिन भी है। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन भी हो रहे हैं।

Update: 2023-06-05 09:04 GMT

CM Yogi in Gorakhpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मन्दिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केन्द्र में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने बरगद, पीपल, पाकड़ के पौधों पर रोपण किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को जन्मदिन भी है। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन भी हो रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्री वन, वन्य जीव एवम पर्यावरण डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह, सचिव पर्यावरण आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीम सिंह, प्रभागीय जिला वन अधिकारी विकास यादव एवम विक्रम सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (5 जून) को पूर्वाह्न वन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम 'रेस फॉर लाइफ : सर्कुलर इकॉनमी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन' विषयक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल से प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों, 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पौधरोपण कर धरा पर वृक्षाच्छादन बढ़ाने का संदेश देंगे। साथ ही वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजन को उपहार वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के अवलोकन हेतु वन, नगर निगम एवं अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भी स्टाल लगाए जाएंगे। समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यवारण आदि की भी सहभागिता रहेगी। प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव के मुताबिक पर्यावरण दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

स्ट्रीट वेंडर्स को सीएम योगी वितरित करेंगे स्मार्ट कार्ट

सोमवार (5 जून) अपराह्न गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ट वितरित करेंगे। इस अवसर पर समय पर पीएम स्वनिधि योजना का ऋण चुकाने वाले तथा अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा। स्वनिधि महोत्सव में मुख्यमंत्री कुछ दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण भी वितरित करेंगे।

सीएम योगी के जन्म दिन पर लगाया 51 पौधे

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय 51 स्थानों पर पौधा लगाया। सोमवार की सुबह आठ बजे सेंटड्यूज इंटर कालेज में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्म दिन है। इस अवसर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय विद्यालय परिसर में 51 पौधों का रोपण किया।

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की।

Tags:    

Similar News